Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
NDPS एक्ट के मामले में राजेश तोमर दोषमुक्त
शिवपुरी। विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट, जिला शिवपुरी की अदालत ने मादक पदार्थ स्मैक की बरामदगी से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी राजेश तोमर को दोषमुक्त कर दिया है। विशेष न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार शर्मा ने 17 नवंबर 2026 को पारित निर्णय में अभियोजन द्वारा लगाए गए आरोपों को संदेह से परे प्रमाणित नहीं पाए जाने पर आरोपी को दोषमुक्त करने का आदेश दिया।
प्रकरण के अनुसार, थाना सुभाषपुरा में अपराध क्रमांक 206/2023 के अंतर्गत NDPS एक्ट की धारा 8 सहपठित धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियोजन के अनुसार, 29 नवंबर 2023 को पुलिस ने वाहन क्रमांक MP07 ZG 2133 की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड की डिग्गी से 10 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया था। इस मामले में राजेश तोमर सहित अन्य व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था।
प्रकरण की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्री अंकित वर्मा ने तलाशी एवं जब्ती की प्रक्रिया, NDPS एक्ट की धारा 50 के पालन तथा धारा 52A के अंतर्गत नमूना लेने की प्रक्रिया में गंभीर कानूनी त्रुटियों की ओर न्यायालय का ध्यान आकर्षित किया।
न्यायालय ने अपने निर्णय में पाया कि आरोपी को तलाशी के संबंध में विधि के अनुरूप विकल्प नहीं दिए गए थे। साथ ही, तलाशी एवं जब्ती के स्वतंत्र पंच साक्षी ने अभियोजन की कहानी का समर्थन नहीं किया। न्यायालय ने नमूना लेने की प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताएं पाईं तथा यह उल्लेख किया कि जब्त मादक पदार्थ की सूची तैयार करने, फोटोग्राफी कराने एवं नमूने लेने की प्रक्रिया आरोपी की अनुपस्थिति में की गई थी।
न्यायालय ने इन सभी परिस्थितियों एवं साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन करते हुए माना कि अभियोजन आरोपी के विरुद्ध आरोप संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा। इसी आधार पर आरोपी राजेश तोमर को दोषमुक्त कर दिया गया।उक्त प्रकरण में अधिवक्ता अंकित वर्मा एवं उनके सहयोगी अधिवक्तागण अंकित परिहार,विकास सिंघल एवं सुहैल खान अधिवक्ता द्वारा पैरवी की गई।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129