Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: शिवपुरी में समवशरण महामण्डल विधान के मुख्य पात्रों का चयन 6 दिसंबर को, 19 से 27 दिसंबर तक होगा भव्य महोत्सव

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क मैदान में आगामी 19 से 27 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य 'रिद्धि-सिद्धि दायक 1008 श्री 24 समवशरण महामण्डल विधान, रथ यात्रा एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव' की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में महोत्सव के मुख्य पात्रों के चयन के लिए आगामी 6 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, सदर बाजार और सकल दिगम्बर जैन समाज, शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित यह चयन कार्यक्रम 6 दिसंबर 2026, रविवार को दोपहर 12:30 बजे से गांधी पार्क स्थित मानस भवन में शुरू होगा। इस दौरान महोत्सव के प्रमुख पात्रों जैसे मण्डप उद्‌घाटन कर्ता, सौधर्म इन्द्र, महा यज्ञनायक, धनपति कुबेर, सानत कुमार इन्द्र, भरत चक्रवर्ती, बाहुबली, यज्ञ नायक, ईशान इन्द्र और माहेन्द्र इन्द्र का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही 'जिन अमृतोद्भव वर्षायोग 2026' के कलशों का विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा।
यह पूरा धार्मिक महोत्सव गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज एवं चर्या शिरोमणि श्रमणाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा मुनि श्री अनंगसागर जी, मुनि श्री प्रणवसागर जी और मुनि श्री जयन्द्रसागर जी के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, 6 दिसंबर को होने वाले पात्र चयन कार्यक्रम के उपरांत सकल जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था भी की गई है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129