शिवपुरी। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सरोकारों की त्रिवेणी "गीत गोविन्द" द्वारा आगामी 20 दिसम्बर 26 को राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मान समारोह में पूना महाराष्ट्र की विदुषि श्रीमती अनीता मेहता, अशोक कुमार घमेनिया भोपाल, राजपाल सिह गुलिया झज्जर हरियाणा डा,. अजय जनमेजय बिजनौर (उ.प्र.) सुनीता प्रकाश भोपाल तथा अरुण अपेक्षित इन्दौर को सम्मानित किया जाएगा ।इन सभी प्रतिष्ठित साहित्यकारों को नकद राशि,शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।
इसके अलावा साझा काव्य संकलन "सृजन के सप्त स्वर" में सहयोगी साहित्यकार जबलपुर के अविनाश ब्यौहार, गुना के डा,लक्ष्मीनारायण, बुनकर दतिया के डॉ. राजगोस्वामी इन्दौर के डॉ. अजय ढींगरा ,ग्वालियर के मोहन पथरोलिया खनियाधाना के इन्दर सिंह अरसेला करेरा के सौरभ तिवारी, प्रभुदयाल शर्मा सतीश श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र बाजपेई, बदरवास के मुकेश शर्मा, मयंक शर्मा धनश्याम शर्मा के साथ साथ श्रीमती हेमलता चौधरी ,, श्री मती कल्पना सिनोरिया डॉ मुकेश अनुरागी शिवकुमार राय,अरजुन प्रकाश चन्द्र सेठ राधेश्याम सोनी रमन शर्मा, श्याम बिहारी सरल राम पंडित राधामोहन समाधिया भगवान सिंह यादव, रामकृष्ण मौर्य अखलाक खान तथा जसमनसिंह को सम्मानित किया जाना है.इन सभी रचनाकारों को सम्मान पट्टिका, श्री फल, सम्मान पत्र एवं संकलन की प्रतियां प्रदान की जाएंगी।
गीत गोविन्द राष्ट्रीय सम्मान समारोह के संयोजक गोविन्द अनुज तथा सहसंयोजक अखलाक खान ने बताया कि यह सम्मान समारोह 20 दिसम्बर को स्थानीय सनराइज होटल में आयोजित किया जाना है।बाहर से आने वाले साहित्यकारों की आवास एवं भोजन व्यवस्था संस्था की ओर से रहेगी। संयोजक द्वय ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें