विधायक देवेंद्र जैन हो रहे ट्रॉल
एक फोटो विधायक देवेंद्र जैन के साथ वायरल हुआ है जिसे लेकर लोग विधायक देवेंद्र को ट्रॉल कर रहे हैं। कुछ ने कहा, हाथ जोड़कर विधायक बोले, अब तू ही सम्भालो शिवपुरी। तो कुछ लोग बोले, हाथ जोड़कर माफी चाहता हु, महाराज ने जो सड़कें बनवाई उन्हें निपटने से बचा नहीं पाया!
अक्षय भंसाली रविवार देर दोपहर निजी और पारिवारिक विवाह समारोहों (जिनमें सांखला और गौतम, चौकसे परिवार की शादी भी शामिल है) में शिरकत करने के लिए शिवपुरी पहुंचे। उन्होंने शहर के परिणय वाटिका और मेवाड़ पैलेस (छत्री रोड स्थित मैरिज गार्डन) में आयोजित विवाह कार्यक्रमों में शामिल होकर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं।
'यशोधरा राजे वापस आओ' के लगे नारे
स्वागत के दौरान उत्साहित समर्थकों ने "श्रीमंत राजे वापस आओ" और "यशोधरा राजे जिंदाबाद", "जन जन की यही पुकार श्रीमंत राजे अबकी बार" के नारे लगाए। (देखिए video)
समर्थकों ने क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में यशोधरा राजे सिंधिया की वापसी की पुरजोर मांग उठाई। इसी बीच जब अक्षय भैया जिंदाबाद का नारा गूंजा तो अक्षय भंसाली ने कार्यकर्ता से मना किया, जिसके बाद फिर श्रीमंत राजे जिंदाबाद के नारे गुंजायमान होने लगे।
समर्थकों ने क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में यशोधरा राजे सिंधिया की वापसी की पुरजोर मांग उठाई। इसी बीच जब अक्षय भैया जिंदाबाद का नारा गूंजा तो अक्षय भंसाली ने कार्यकर्ता से मना किया, जिसके बाद फिर श्रीमंत राजे जिंदाबाद के नारे गुंजायमान होने लगे।
राजनीतिक गलियारों में तेज हुईं चर्चाएं
कुछ दिन पहले भोपाल के एक विवाह समारोह में यशोधरा राजे सिंधिया और अक्षय भंसाली के साथ नजर आने के बाद से ही अटकलें चल रही थीं। अब शिवपुरी में अक्षय भंसाली के स्वागत और समर्थकों की नारेबाजी ने स्थानीय सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि, इस पूरे दौरे के दौरान यशोधरा राजे की राजनीतिक वापसी या किसी नई भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें