पिछोर को जिला बनाने की मांग पर पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू का बड़ा बयान!
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की विस पिछोर को जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने परिसीमन आयोग के पाले में गेंद डाल दी है लेकिन जब इस संबंध में कांग्रेस सरकार में मंत्री और पिछोर से छह बार विधायक रहे केपी सिंह कक्का जू से का बात की गई तो उन्होंने कहा कि "साल 2018 में पहली बार मैने उठाई थी जिला बनाने की मांग, मैं पिछोर को जिला बनाने सीट छोड़ने तैयार था। शिवराज की कार्यशैली थी वह सोचते नही थे कर देते थे, पता नहीं क्यों मोहन यादव संकोच कर गए, हो सकता है चुनाव के समय जिला बना दे। उन्होंने कहा कि पिछोर को जिला बनाया जाना आवश्यक है भले ही मैं चुनाव लडू या न लड़ूं, क्या फर्क पड़ता है एक और बार विधायक बन जाऊंगा लेकिन पिछोर जिला बनाया जाए तो इसका लाभ सालों तक लोगों को मिलेगा। अभी हर काम के लिए शिवपुरी आना पड़ता है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें