Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रविवार, 15 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा दीपावली मिलन एवं पारिवारिक अन्नकूट समारोह का भव्य आयोजन होटल मातोश्री, ग्वालियर बायपास पर हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष श्री नितिन जैन (टिंकल) एवं सचिव श्री सत्यनारायण सुरभि सहित संगठन के समस्त सदस्यों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं संगठन की एकजुटता का सुंदर परिचय देखने को मिला।
फन गेम्स ने बढ़ाई रौनक
समारोह के दौरान सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए मनोरंजक फन गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में उत्साह एवं आनंद दोगुना हो गया।
अन्य संस्थाओं एवं अतिथियों का सम्मान
इस मिलन समारोह में सामाजिक एवं व्यापारिक एकता को बढ़ावा देते हुए अन्य संस्थाओं एवं समाजसेवी व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से *कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), कपड़ा व्यापार संघ, बर्तन व्यापार संघ, लायंस क्लब, मीडिया के साथी* एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में मुंबई से आए श्री निर्मल कुमार जी जैन (JSW ग्रुप) का भी संगठन द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया। और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही संस्था द्वारा पूर्व में लगाए गए रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाले रक्तदाताओं का भी उनके निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए विशेष सम्मान किया गया एवं उन्हें उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें सर्वश्री मनोज अग्रवाल, रूपेश बंसल, प्रदीप गोयल, गौरव खंडेलवाल, कुलदीप जैन, पीयूष जैन, अमन गोयल, मोनू राठौर, अभिषेक राठौर, आदित्य गोयल,गौरव राठौर, कुणाल भागवानी, राजू हरियाणी ,राधे गुप्ता,दिनेश भुगड़ा, सतीश बंसल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। अंत में सभी सदस्यों ने
अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मिल-जुलकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129