Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: दून पब्लिक स्कूल ने बांसखेड़ी गांव से शुरू किया दीपावली महोत्सव

शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*‘संवेदना एक अभियान’ के तहत जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी खुशियां, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
​शिवपुरी। त्योहारों की उमंग और उत्साह के बीच दून पब्लिक स्कूल द्वारा दीपावली का पर्व अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया गया। विद्यालय द्वारा ‘संवेदना एक अभियान’ के तहत निकटवर्ती बांसखेड़ी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ दीपावली महोत्सव की शुरुआत की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के साथ खुशियां बांटना और विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
​कार्यक्रम की शुरुआत बांसखेड़ी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में हुई, जहां दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वहां के विद्यार्थियों के साथ मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बांसखेड़ी  स्कूल के  बच्चों  को मिठाइयां बांटीं गईं और फुलझड़ियाँ व पटाखे वितरित किए गए ,जिन्हें पाकर ग्रामीण बच्चों के चेहरे खिल उठे।
​इस अवसर पर अखलाक खान ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भारतीय त्योहार हमें एक-दूसरे को एकता और सद्भावना के सूत्र में पिरोते हैं। यह पर्व आपसी दूरियों को मिटाकर समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देते हैं।”
​शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य जयकुमार शर्मा, श्रीमती सोनी मैम और राजीव नयन शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली के धार्मिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराया।
सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
​दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान और डॉक्टर खुशी खान ने अपने संदेश में सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल स्टॉफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप खरे, कल्पना बुद्धराजा, स्वप्निल जैन, शमी खान, निरंजन मॉन्टेरी, रुबीना खान और हिमांशु सोनी सहित कई शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
दून पब्लिक स्कूल परिसर में छाई दीपावली की धूम
​गांव में सेवा और उत्सव के बाद, दून पब्लिक स्कूल (शिवपुरी) की सीनियर और जूनियर शाखाओं में भी दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोलियां सजाईं और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
​उत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें:
​दीया मेकिंग एंड डेकोरेशन,
​थाली डेकोरेशन
​ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग और रंगोली ।
​इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
​इस दौरान दून स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान और दून जूनियर की प्रिंसिपल सीमा अरोरा ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129