Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: दीपावली पर सुरक्षा पुख्ता: शिवपुरी के बाजारों में पुलिस बल तैनात, एसपी ने खुद संभाली कमान

शनिवार, 7 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) यांगचेन डोलकर भूटिया ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
माधव चौक पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
भ्रमण के दौरान एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया माधव चौक चौराहे पहुंचीं। वहां उन्होंने वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। भीड़भाड़ वाले इन क्षेत्रों में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रभारी को हिदायत दी कि चौराहे पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला जाए ताकि त्योहार के सीजन में जाम की स्थिति न बने।
बाजारों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एसपी ने बाजारों में यातायात की सुगमता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के प्रवेश और पार्किंग व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। भ्रमण के दौरान एसपी ने आम जनता और व्यापारियों से भी बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से कानून व्यवस्था और यातायात से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और सभी से त्योहार के दौरान शांति व व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त (भ्रमण) करने को कहा है। इसके अलावा, संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग लगाने और बाजारों सहित सभी प्रमुख व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129