करैरा। करैरा में जनपहल न्यूज़ एवं सृजन भारती द्वारा बाल / तरूण कवि सम्मेलन का आयोजन व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र मिश्रा, डॉ.मयंक राजेन्द्र नगरिया, श्री भागेश गोयल,श्रीमुकेश शर्मा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करैरा, श्री सुनील शर्मा जेल अधीक्षक करैरा, सुरेश बंधु समाजसेवी, भोगीलाल विलैया के आतिथ्य में किया गया।
सृजन भारती के संस्थापक प्रमोद गुप्ता भारती एवं जनपहल न्यूज़ के संस्थापक नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कवि सम्मेलन में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 47 बच्चों ने अपनी स्वरचित एवं मौलिक कविताएं सुनाई ।
उक्त आयोजन में जे डी टावर के संचालक लखन पाल, नरेश चौरसिया और आशीष गोयल का विशेष सहयोग रहा ।
बच्चों के कविता पाठ के बाद स्थानीय कवि श्री घनश्याम योगी, प्रमोद गुप्ता भारती, डा राजेंद्र गुप्ता, शशांक मिश्रा,प्रभुदयाल शर्मा, डा. ओमप्रकाश दुबे, रमेश वाजपेयी, प्रतीक चौहान, सुभाष पाठक जिया, प्रतीक अधिकारी, सतीश श्रीवास्तव,श्रीमती सुमन गुप्ता, वंसज गुप्ता आदि ने कविता पाठ किया।
स्कूली बच्चों के कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया कु. द्रोपदी कुशवाह द्वितीय स्थान प्राप्त वारिद पाठक तथा तृतीय स्थान कु. आराध्या दुबे ने प्राप्त किया, अतिथियों द्वारा विजेताओं को उपहार,पुस्तको के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर आयोजन समिति ने समाज सेवा में अग्रणी व्यापार संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा, भागेश गोयल और मुवमेंट लैव के संचालक डॉ. मयंक राजू नगरिया का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय साहित्यकारों ने देश के प्रसिद्ध कवि प्रतीक चौहान को शाल श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप श्रीवास्तव मोनू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जनपहल न्यूज़ के संचालक नरेंद्र तिवारी ने किया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें