कोलारस। शिवपुरी जिले में टमाटर की फसल करने वाले किसानों की हालत आजकल बहुत खराब हो रही है । लाखों रुपए की लागत लगाने के बाबजूद उन्हें फसल के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
वहीं क्षेत्र के छोटे किसानों को उनकी फसल के दाम न के बराबर मिल रहे हैं। क्षेत्र में टमाटर की कीमत एजेंटो के हिसाब से अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग लगा रहे हैं जिससे किसान परेशान हैं। किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रविवार दोपहर कोलारस के ग्राम डेहरवारा में प्रगतिशील किसान संगठन के तत्वाधान में किसानो और बाजार के टमाटर व्यापारियों के लिए काम रहे स्थानीय एजेंटों को साथ में लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से किसानों की समस्याओं को एक एक कर सभी किसानों ने रखा। बैठक में सामने आया कि सबसे बड़ी समस्या फसल के उचित दाम हैं। और एक निश्चित समय पर फसल का सौदा न होने के कारण अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग दाम के सौदे हो रहे हैं।जिससे किसान परेशान होकर बेहद कम दाम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो शिवपुरी जिला जो टमाटर की फसल के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां के किसान बड़े पैमाने पर बर्बाद हो जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे किसानों ने बताया कि आज के बाद सभी व्यापारी एजेंट और किसान शाम के समय ही टमाटर की फसल का सौदा करें।और सुबह कोई सौदा न हो।जिससे सभी को एक समान कीमत मिले। बड़े किसानों को दिल्ली और देश की दूसरी मंडियों की रेट पता रहती है लेकिन छोटे किसानों को जानकारी का अभाव होने के चलते वे किसी भी कीमत में सुबह फसल का सौदा कर लेते हैं। इसलिए जब सभी सौदा एक समय होंगे तो पूरे क्षेत्र में कीमत भी एक जैसी होगी।
फसल में पानी देने के समय अघोषित बिजली कटौती की समस्या को भी बताया। कार्यक्रम में सभी किसानों ने एकजुट होकर रहने की बात कही और हर समय किसानों के हक के लिए उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें