शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ शिवपुरी है और इस जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देश एवं प्रदेश के बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं जिससे लगता है कि कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह एक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेता द ग्रेट सिंधिया को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है हालाकि पिछले चुनाव में दिग्गी राजा का चला गया दाव उल्टा पड़ा था और अजेय गढ़ पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह को शिवपुरी लाकर दोनों की सीट की वाट लगवा डाली थी। इस बार फिर उसी रणनीति पर कांग्रेस जाती दिखाई दे रही है और शिवपुरी में कांग्रेस के तीन दिग्गज एक साथ आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि 16 एवं 17 नवंबर को शिवपुरी में जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों के एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा केवल वे ही इस शिविर में भाग ले सकेंगे इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस के मुखिया माननीय जीतू पटवारी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी माननीय हरीश चौधरी एवं पूर्व मंत्री माननीय केपी सिंह कक्काजू-लाखन सिंह यादव सहित कई बड़े नेता पधार रहे हैं जो अलग-अलग सेशन में इन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे और इनसे बाद संवाद कर उनके सभी संशयों का निराकरण करेंगे जिससे यह पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी एवं जानकारी के साथ जनता के बीच कार्य कर सकें
शिविर में सबसे पहले 16 नवंबर को सुबह फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा उसके उपरांत नाश्ते के बाद सेशन चालू हो जाएंगे जिसमें अलग-अलग समय पर बाहर से पधारे वरिष्ठ नेतागण विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे इस दौरान जिले के पदाधिकारियों का लंच,चाय नाश्ता, डिनर एवं रात्रि विश्राम शिविर स्थल पर ही रहेगा
सभी पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा जारी आईडी कार्ड अपने गले में पहन कर आना पड़ेगा उसके बिना शिविर में प्रवेश नहीं मिलेगा।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें