Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सिंधिया ट्रस्ट की छतरी पर हर्षोल्लास से मनाई माधो महाराज की जयंती

रविवार, 15 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कै माधवराव सिंधिया प्रथम की 150 वी जयंती जीजा महाराज छत्री ट्रस्ट द्वारा हरिकीर्तन, शास्त्रीय संगीत, भजन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 
कार्यक्रम का आरंभ सुबह रुद्राभिषेक माधवेश्वर महादेव के साथ शुरू किया गया। वस्त्रदान व अन्नदान, दोपहर में शालेय चित्रकला प्रतियोगिता कैलाशवासी माधवराव सिंधिया कालीन स्थापत्य , डिजिटल पुस्तक सुमनजंलि का विमोचन एवं रात 8 बजे से छत्री संगीत एवं  साहित्य समागम, पूज्यपाद डोलीबुआ महाराज ग्वालियर की कथा की गई। ततपश्चात शास्त्रीय एवं सुगम संगीत भजन, गीत पंडित आत्मानंद शर्मा, छत्री ऑफिसर अशोक मोहिते, पूजा शर्मा, प्रियंका मिश्रा, ईशान भार्गव, मुकेश आचार्य ने प्रस्तुत किए। जिसमें तबला वादक राघव शर्मा, अनुपम शर्मा अर्जुन शर्मा बांसुरी, ईशान भार्गव गिटार व स्वयं आत्मानन्द शर्मा ने हारमोनियम पर संगत दी। कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संयोजक अशोक मोहिते ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया किया गया। 

फोटो:-

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129