Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश शिवहरे ने कहा, पोहरी रोड का जल्द हो पूरा निर्माण, लोग हो रहे सालों से परेशान, शहर की प्रमुख खराब सड़कें भी जल्दी बने

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अवधेश शिवहरे ने कहा है कि, पोहरी रोड का निर्माण जल्द हो पूरा किया जाय, लोग कई सालों से परेशान हैं। सड़क निर्माण कंपनी तेजी से काम नहीं कर पा रही जिसके नतीजे में पोहरी रोड परीक्षा से लेकर शिवपुरी तक नहीं बनी है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हैं जिनसे बाइक सवार, चार पहिया वाहन वाले परेशान हैं। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजार की खराब सड़कों का निर्माण भी जल्द करें जिससे महिलाओं की परेशानी न हो। उन्होंने निचला बाजार, सदर बाजार, टेकरी, धर्मशाला रोड, vip पान से थीम रोड तक सड़क बनाने की भी मांग कलेक्टर अर्पित वर्मा से की है। शिवहरे दिवाली मिलन समारोह में मीडिया से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवपुरी हमारी है और इसकी ख़ुशहाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129