शिवपुरी। नगर के संस्थापक एवं शिवपुरी को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने वाले श्रीमंत माधौ महाराज प्रथम की 150 वीं जयंती दिनांक 14 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे स्थानीय माधव चौक पर मनाईं जायेगी।
समिति के अध्यक्ष -रामकृष्ण मित्तल मुन्ना, संयोजक -मोहन "मधुर", वरिष्ठ उपाध्यक्ष -राहुल गर्ग, सचिव -वासुदेव राठौर ने बताया कि शिवपुरी में कैं.श्री मंत माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा वर्ष 1976 से जयंती समारोह लगातार मनाया जाता है इस प्रकार यह 50 वीं जयंती समारोह हैं ।
उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कैं श्रीमंत राजमाता विजय राजे जी सिंधिया, तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत माधव राव जी सिंधिया ,केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य जी सिंधिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे जी सिंधिया सहित प्रदेश के मंत्री ,राज्य मंत्री, सांसद, विधायक एवं विभिन्न वरिष्ठ समाजसेवी,गणमान्य नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर श्रृद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें