केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के डायरेक्टर रमेश बंजारा एवं उनके परिजनों (देवेंद्र सिंह नायक बंजारा और विकास नायक बंजारा) की इस दूरदर्शी सोच और पहल की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
केंद्रीय मंत्री का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अंग्रेजी माध्यम एवं आधुनिक शिक्षा का विशेष महत्व है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों की ओर जाना पड़ता था, लेकिन अब दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों की शुरुआत से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपने ही क्षेत्र में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।"

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य नागरिक:
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सांखला, पूर्व पार्षद छत्रपाल सिंह गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन (चीनू), योगेंद्र रघुवंशी (बंटी), के.पी. परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट विनोद धाकड़ ने किया और अंत में डायरेक्टर रमेश बंजारा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें