शिवपुरी। डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के कराते खिलाड़ीयों ने इंदौर में तीन गोल्ड, दो सिल्वर, एक ब्रांज मेडल जीतकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है।
स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन जिला शिवपुरी के महासचिव सेंसई हितेंद्र सिंह डांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 नवंबर 2026 को MPSKA मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन ओपन राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता होटल रामा ग्रीन इंदौर में आयोजित हुई उपरोक्त प्रतियोगिता में डांडे मार्शल आर्ट्स अकेडमी के तीन कराते खिलाड़ीयो ने कोच चंद्रदीप सिंह डांडे के साथ इंदौर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेकर तीन गोल्ड दो सिल्वर एक ब्रांज मेडल जीता
विजेता कराते खिलाड़ी के नाम नायेरा परदेसी - ने काता कुमीते में गोल्ड मेडल,आरव गोड़ ने काता कुमीते में गोल्ड सिल्वर,आस्था परदेसी ने काता कुमीते में सिल्वर एवं ब्रांज मेडल जीता
जिला शिवपुरी के कराते खिलाड़ीयों के मेडल जीतने पर जिला खेल अधिकारी शिवपुरी डॉ.के.के.खरे सर , फिजिकल कॉलेज शिवपुरी के प्राचार्य प्रदीप शर्मा सर एवं डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के समस्त पदाधिकारी ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें