Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी के ग्राम मुढेरी की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीते गोल्ड सहित तीन मेडल

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। साइकिलिंग जैसे खेल अब सिर्फ बड़े शहरों के प्रतिभागियों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे गांव की प्रतिभाएं भी साइकिलिंग में राज्य स्तर पर जिले और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में बालाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय साइकिलिंग प्रतियोगिता में शिवपुरी के शासकीय उमावि मुढेरी की तीन छात्राओं ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। साइकिल पर रफ्तार के पैडल से गांव की इन बेटियों ने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन मेडल हासिल तो किए ही हैं, साथ ही पूणे में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जगह बनाई है। खेल शिक्षक अजय बाथम ने बताया कि 19 वर्ष बालिका वर्ग में शिखा धाकड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो वहीं इसी वर्ग में विद्यालय की सरस्वती धाकड़ ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 14 वर्ष बालिका वर्ग में भारती प्रजापति ने भी रजत पदक हासिल किया है। बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया सहित विद्यालय के प्राचार्य महावीर दीक्षित, नगेन्द्र रघुवंशी, शिवनाथ सिंह चौहान, अशोक सिंघल आदि ने तीनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं हैं। इस प्रतियोगिता में दल प्रबंधक सौरभ चंदेल थे जबकि कोच सोनिया खटीक, अर्चना मांझी, संतोष त्यागी व आशीष थे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129