* 37 राज्यों की 783 बालिकाएं गुरूवार से राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाएंगी जौहर, 6 से अधिक स्थानों पर आवास व्यवस्था
शिवपुरी। 17 वर्षीय बालक राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बीते रोज समापन के बाद टीमों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार को भी जारी रहा। इन टीमों की विदाई के बीच गुरूवार से शुरू होने वाली 17 वर्षीय बालिका राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही हैं देश के 28 राज्य, 8 केन्द्र शासित प्रदेशों व शैक्षणिक बोर्ड की 37 टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीम शिवपुरी पहुंची जिसकी आगवानी यातायात समिति के सदस्यों ने की। इनके अलावा मंगलवार को ही 9 अन्य टीमों के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जिन में त्रिपुरा, पंजाब, झारखंड, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, केरल, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। शेष टीमें बुधवार को शिवपुरी पहुंच जाएंगी, जहां प्रतियोगिता से पहले खिलाडिय़ों की बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस बड़े आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव ने विभिन्न समिति सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि जिस तरह बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ और टीमें अच्छा अनुभव लेकर शिवपुरी से रवाना हुई हैं। इसी तरह की व्यवस्थाएं हम इस प्रतियोगिता में भी दें। बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इधर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने समिति सदस्यों सहित महिला शिक्षिकाओं की टीम के साथ मैदान में पहुंचकर न केवल तैयारियों का जायजा लिया, बल्कि प्रत्येक समिति सदस्य से उन्हें सौंपे गए दायित्व के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान प्रमुख रूप से कोलारस बीईओ रामकृष्ण रघुवंशी, प्राचार्य आरपी जाटव, राजेश कम्ठान, प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया, राजीव भार्गव,अजय बाथम, अशोक चौधरी, संस्कार मिश्रा, हेमलता चौधरी, पुष्पा मिश्रा, दीपक मांझी, सदाशिव भार्गव, अभिषेक श्रीवास्तव, स्नेह रघुवंशी, अशोक चौधरी, केपी जाट, बलवीर तोमर, मनोज शर्मा, पंकज पाण्डेय, वेदांत राजौरिया, कुलदीप श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, अंजली सिंघल, तनुजा गर्ग आदि मौजूद रहे। विभिन्न टीमों की बालिकाओं और ऑफिशियल्स के लिए उत्कृष्ट विद्यालयों के दोनों छात्रावासों के अलावा मंगलम लॉज, वरुण इन सहित 6 से अधिक स्थानों पर आवास व्यवस्था की गई है।
यह 37 टीमें होंगी शामिल
प्रतियोगिता में देशभर से 37 टीमें भाग लेने जा रही हैं। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि 37 टीमों में कुल 783 बालिका एथलीट शिवपुरी आएंगी इनमें कर्नाटक से 40, आंध्रप्रदेश से 37, उत्तर प्रदेश 33, महाराष्ट्र 34, केरल 32, तमिलनाडु 31, उत्तराखण्ड व पंजाब 29-29, गुजरात, हरियाणा व विद्याभारती 28-28, सीआईएससीई व आईपीएससीई सहित मप्र एनवीएस, तेलंगाना से 27-27 झारखंड से 26, सीबीएसई व देहली से 25-25, छत्तीसगढ़ 24, केवीएस 22, राजस्थान 21, जम्मू कश्मीर 18, आईबीएसएसओ 17, उड़ीसा 13, दादर नागर हवेली 12, पश्चिम बंगाल 12, बिहार, हिमाचल व पांडुचेरी 11-11, लक्ष्यदीप, सिक्किम 10-10, आसाम 9, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा 7-7, मणीपुर 6 व गोवा की 5 खिलाड़ी शामिल होंगी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें