Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: प्रिय पाठकों जरूर लिखिए इस खबर में अपनी राय, नगर के लोग बोले, क्या इस तरह मिलेगी गुरुद्वारा चौराहे पर जाम से राहत? कल्ला पान, होटल गैलेक्सी कट और बड़े पुल, ठंडी सड़क कट पर पहले से ही लगता है जाम, अब गुरुद्वारा पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बढ़ाई लोगों की मुश्किल, आज से नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, लाल बत्ती पड़ी खराब, देखिए video

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में ट्रैफिक सुधार के नाम पर मनमाने तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जिस चौराहे पर लाल बत्ती और ट्रैफिक अमला ट्रैफिक कंट्रोल करता रहा हो उस चौराहे पर न तो लाल बत्ती काम कर रही और न ही ट्रैफिक स्टाफ नजर आता जिसके नतीजे में दिन हो या रात जाम लगता है। हम गुरुद्वारा चौराहे की बात कर रहे हैं। इधर दुसरी तरफ ट्रैफिक अमला अपनी भूल पर ध्यान देने की बजाए ऐसे नवाचार करने जुट गया है कि लोगों को परेशानी होने लगी है। अब देखिए जब कोर्ट रोड से हाथ ठेले हटाए तो थ्री व्हीलर और फॉर व्हीलर का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया। जिससे कोर्ट रोड किसी मैदान की तरह खाली पड़ी रहती है लेकिन बदले ने राजेश्वरी रोड पर ट्रैफिक का पूरा दबाव आ गया है। क्योंकि ठंडी सड़क पर अव्यवस्थित फल के ठेले लगने से ट्रैफिक चल नहीं सकता और ले देकर एक सड़क बची राजेश्वरी रोड। अब बात करें निचला बाजार, आर्य समाज रोड, धर्मशाला रोड या vip पान रोड की तो इनकी हालत चलने लायक नहीं है। इन परेशानियों से ठीक तरह से वाकिफ ट्रैफिक अमले ने आज गुरुद्वारा चौक पर सीधी लेन शुरू कर दी। जिससे आपको कल्ला पान से घूमकर राजेश्वरी रोड या माधव चौक तरफ जाना होगा। जनता का कहना है कि स्मार्ट बाजार के सामने यानि कल्ला पान डायवर्ट या गैलेक्सी होटल पर पहले से ही जाम लगता था अब क्या हालत होगी ? यानि कि नगर के समस्या प्रभावित इलाके में ट्रैफिक कर्मी से राहत दिलवाने की बजाए रास्ते बंद करना कौन सी समझदारी है। कुल मिलाकर तीसरी बार बीते करीब 2018 से (बीच में कुछ महीने आए गए) शहर में डटे रणवीर सिंह अनुभवी होते हुए भी अब बच्चों की तरह प्रयोग कर रहे हैं। 
दिवाली पर चौराहे पर रोक दिया था प्रवेश
खुद ट्रैफिक प्रभारी बता दें कि इतने सालों में कब कब माधव चौक पर दिवाली पर फॉर व्हील रोके गए थे ? जब हमने आवाज उठाई तो संवेदनशील एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया जी ने खुद चौराहे पर आकर निर्देश दिए कि वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जाए। 
आज गुरुद्वारा चौक स्टेट लेन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ये है दलील
शहर के व्यस्त गुरुद्वारा चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के बाद आज यातायात पुलिस द्वारा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी वाहन गुरुद्वारा चौराहे को सीधे क्रॉस नहीं कर सकेगा। वाहन चालकों को माधव चौक, ठंडी सड़क कट पॉइंट, गैलेक्सी होटल अथवा कल्ला पान के यहां से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर वापस जाना होगा।
यातायात पुलिस का उद्देश्य चौराहे पर वाहनों के अनावश्यक क्रॉसिंग को रोकना और जाम की स्थिति पर नियंत्रण करना है। इस व्यवस्था से यातायात सुचारु होने और आम नागरिकों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129