Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: सेंट्रल बैंक के बाद अब कोर्ट रोड मोहन मेडिकल इलाके के मार्केट में चोरी की कोशिश, खंडा पत्थर से ताले तोड़ता चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, मार्केट मालिक प्रिंस की सजगता से बच गई कई दुकानों में चोरी, शटर तोड़ चुका था ये चोर, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, देखिए video

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में चोर, बदमाश पुलिस को लगातार ललकार रहे हैं, सरे शाम सेंट्रल बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करते हैं तो कहीं बैराड़ की बैंक को निशाना बनाया जा रहा है। सेंट्रल बैंक में तो दो बार डकैती की कोशिश करते हैं और अब तो हद ही हो गई जब कोतवाली से मुश्किल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित शहर की पॉश कोर्ट रोड पर रात साढ़े 11 बजे ही मोहन मेडिकल इलाके के मार्केट में चोरी की दुस्साहसिक वारदात अंजाम दे डाली गई है। जिस रोड पर पूरी रात ट्रैफिक चलता है उस रोड पर बड़ा सा पत्थर खंडा लेकर चोर दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस, मंगल स्टेशनरी के ताले तोड़ देता है। वह लगातार यही कोशिश करता है लेकिन पत्थर की तेज आवाज से मार्केट के ऊपर निवासी मालिक प्रिंस वशिष्ठ की आँख खुल जाती है जो पुलिस को बुलाते हैं। तब तक पूर्व विधायक भारती के मार्किट का गार्ड, उनके भाई अवधेश वर्मा भी मौके पर आते है और डायल 112 आकर चोर को ले जाती है। (देखिए video)
कोतवाली टी आई पुनीत वाजपेई ने कहा
कोतवाली टी आई पुनीत वाजपेई ने कहा कि कोर्ट रोड पर चोरी का प्रयास करते पुलिस ने जिस चोर को पकड़ा है वह महाराष्ट्र का रहने वाला है, हमने पूछताछ शुरू कर दी है। वहाँ की पुलिस से भी संपर्क का प्रयास किया जा रहा है जिससे इसकी हिस्ट्री मिल सके।











 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129