Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शराब माफिया द्वारा टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला, आबकारी अधिकारियों की शह पर शिवपुरी में चल रहे अवैध अहातों को बंद करने की उठाई मांग

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले सहित सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में शराब माफियाओं का तांडव चल रहा है। गली गली में शराब बिक रही है और नकली शराब का बाज़ार गर्म है। परंतु शासन का इस ओर ध्यान नहीं है । देवास में टीआई की निर्मम हत्या मध्य प्रदेश सरकार की नाकामी का सबूत है।
उक्त विचार शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुना बाईपास चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करने के दौरान व्यक्त किए।  
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव और उस पर लगाम लगाने की शासन की अक्षमता पर गहरी चिंता प्रकट की गई है तथा कांग्रेस जन से आह्वान किया है कि इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए वे एकजुट हो जाएं। कांग्रेसियों ने फिजिकल कॉलेज रोड, लक्ष्मी निवास के पास, करौंदी सम्पवेल के पास स्थित शराब की दुकानों पर चल रहे अवैध अहातों को बंद करने की भी मांग की और कहा कि शिवपुरी के आबकारी अधिकारियों की शह पर यह अवैध अहाते सरकार की मंशा एवं नियम के विरुद्ध चल रहे हैं यहां से गुजरने वाले महिला पुरुष और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना इससे करना पड़ रहा है 
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मंडल, जिला आबकारी अधिकारी से मिला और जिले में अवैध शराब बिकने और गली गली में शराब उपलब्ध होने पर चिंता व्यक्त की तथा अवैध अहातों को बंद करने की मांग कर इसकी रोकथाम हेतु प्रभावशाली कदम उठाने की मांग की ।
इस मानव श्रृंखला और प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे ।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129