शिवपुरी। संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 कार्यक्रम का समापन हो गया।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ईकाई के रूप में शिवपुरी (म०प्र०) में स्थित संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में दिनांक 26.10.2026 से 01.11.2026 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसका मूल मंन्त्र है "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" "PROBITY FOR PROSPERITY" संस्थान द्वारा कैम्पस परिसर में बैनर एंव पोस्टर के बाद संस्थान में पदस्थ पदाधिकारियों को शपथ एक संवाद के माध्यम से भ्रष्टाचार के बारे में बताया इसके अतिरिक्त ग्राम सभाओं, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों एंव आम नागरिकों के साथ संवाद एवं शपथ दिलाई गई तथा सिविल जनता को जागरूक करने के लिए पैदल मार्च, सरकारी आई०टी०आई० कॉलेज के कर्मचारियों को सतर्कता संबंधी एवं पी०आई०डी०पी०आई० के बारे में जानकारी साझा की गई एंव संस्थान में पदस्थ सभी पदाधिकारियों को सरकारी सम्पत्ति के रख-रखाव से संबंधित जानकारी दी गई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर श्री राजेश कुमार चौधरी, उप महानिरीक्षक संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने बताया कि सतर्कता हमारे जीवन में कितनी अहमियत रखती है हमें अपने कार्य के प्रति हमेशा सतर्क रहना चाहिए और किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का हिस्सा नही होना चाहिए यदि यह मंत्र सभी अपनायेगें तो देश तरक्की करेगा। इसके साथ श्री राजेश कुमार चौधरी, उप महानिरीक्षक, संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा दिनांक 02.11.2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के समापन की घोषणा के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें