Responsive Ad Slot

Latest

latest

#dhamaka_news: अतिक्रमण पर सख्ती: कोर्ट रोड पर आज से नहीं लगेंगे फल-सब्जी के ठेले, अब पटवा व्यापारियों पर टिकी निगाहें, शिवपुरी की कोर्ट रोड बनेगी 'आदर्श सड़क'! ठेलों को ठंडी सड़क शिफ्ट करने के निर्देश, डिवाइडर और पार्किंग की उठी मांग

सोमवार, 16 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर की प्रमुख कोर्ट रोड पर मंगलवार से फल और सब्जी के हाथ ठेले नहीं लग सकेंगे। दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कोर्ट रोड पर ठेलों को कारोबार करने की जो अस्थायी अनुमति दी गई थी, उसकी समय-सीमा 10 नवंबर को ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद 16 नवंबर तक सड़क पर ठेले लगते रहे, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।
सोमवार को ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा और नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ प्रभारी अशोक खरे सहित अन्य अधिकारियों ने कोर्ट रोड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े ठेले वालों को सख्त हिदायत देते हुए तत्काल ठंडी सड़क पर शिफ्ट होने के निर्देश दिए हैं।
पटवा व्यापारियों पर कार्रवाई को लेकर संशय!
हाथ ठेलों को हटाने के निर्देश के बाद अब शहरवासियों की निगाहें सड़क किनारे बैठने वाले पटवा व्यापारियों पर टिकी हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें भी वहां से हटाया जाएगा या नहीं, और क्या वे आसानी से हटेंगे, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
डिवाइडर और पार्किंग स्पॉट बनाने की मांग
दूसरी ओर, ठेलों और पटवा व्यापारियों का अतिक्रमण हटाने के बाद कोर्ट रोड को 'आदर्श रोड' बनाने के लिए प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है, यह भी देखने काबिल होगा। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यहां सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर बनाकर इसे आदर्श रोड के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बाजार में आने वाले ग्राहकों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्पॉट का चयन करना भी बेहद आवश्यक हो गया है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129