शिवपुरी। राष्ट्रीय प्रतियोगी परिक्षाओं में शिवपुरी जिले से होनहार छात्रों के चयन का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी श्रंखला में अब एक और प्रतिभा भान छात्र" प्रज्जवल शर्मा" का नाम जुड़ गया है। प्रज्जवल शर्मा ने 12वीं के साथ ही अपने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर "इंटीग्रल मेंडीकल साइंस एवं रिसर्च सेंटर लखनउ" में एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की है। प्रज्जवल को इससे पूर्व इंटरमीडिएट परीक्षा में भी मध्यप्रदेश शासन से स्कॉलरशिप मिल चुका है।
प्रज्जवल को ईश्वर की कृपा, उनके अथक परिश्रम एवं लगन से मिली इस शानदार सफलता ने उनके परिवार सहित समाज एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। शिवपुरी शहर के राघवेन्द्र नगर निवासी प्रज्जवल (प्रिंस) एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता नंदकिशोर शर्मा (नंदू भाई) एक शासकीय सेवक है तथालगभग दो दशक तक केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया के निज सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं जबकि उनकी माँ श्रीमती प्रेरणा शर्मा पेट्रोल पम्प व्यवसायी हैं।
प्रज्जवल के उज्जवल भविष्य की इस सुखद किन्तु चुनौतीपूर्ण यात्रा की अशेष मंगलकामनाएँ एवं शुभाशीष ।
ईश्वर उन्हें एक अच्छे इंसार के साथ कुशल एवं सेवाभावी डाक्टर बनाकर समाज एवं देश की सेवा का अवसर प्रदान करें।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें