Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: आज 5 नवम्बर को शहर के कई इलाकों में 8 से 3 तक बिजली गुल रहेगी

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, हॉस्पीटल फीडर, कोर्ट फीडर, कमलागंज फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, नमो नगर फीडर, विवेकानंद फीडर पर तथा 33/11 के. व्ही. बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही कत्थामिल फीडर, हााउसिंग बोर्ड फीडर एवं एस.ए.एफ. फीडर पर सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के लिए 05 नवम्बर 2026 को शहर के विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
05 नवम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक शहर के 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, हॉस्पीटल फीडर, कोर्ट फीडर, कमलागंज फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, नमो नगर फीडर, विवेकानंद फीडर से संबंधित क्षेत्र शक्तिपुरम खुडा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास का क्षेत्र, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मी बाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, हरिजन थाना, कस्टमगेट, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आसपास का क्षेत्र, बाबू क्वार्टर रोड, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर वायपास, नमो नगर, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू बलॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, नमो नगर कॉलोनी एवं विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे.साहब की कोठी प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 33/11 के. व्ही. बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही कत्थामिल फीडर, हााउसिंग बोर्ड फीडर एवं एस.ए.एफ. फीडर से संबंधित क्षेत्र ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, मेडीकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्ववारिकापुरी कॉलोनी, न्यूदर्पण कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र तथा न्यू जज कॉलोनी, कठमई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
शिवपुरी में दीपावली पर मेंटेनेंस के नाम पर मनमानी बिजली कटौती, शहर के कई क्षेत्रों में आज पावर कट
- लोगों में आक्रोश - त्योहार पर कटौती क्यों, ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में अधिकारियों की मनमानी
- 3 महीने से चल रहा कटौती का दौर, दीपावली से पहले ही क्यों नहीं किया मेंटेनेंस
दीपावली के त्योहार पर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग शिवपुरी शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती कर रहा है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि दीपावली जैसे त्योहार पर मेंटेनेंस के नाम पर कटौती क्यों की जा रही है। ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले जिले में बिजली कंपनी के अधिकारियों की मनमानी सामने आ रही है।
जनता का कहना है कि पूर्व में भी मेंटेनेंस के नाम पर 3 महीने से कटौती का दौर जारी है। एकाएक दीपावली से पहले यह कटौती क्यों की जा रही है। मेंटेनेंस करना था तो पहले ही क्यों नहीं किया गया। शिवपुरी के कई इलाकों में आज 4 से 5 घंटे की कटौती की जा रही है। दीपावली त्योहार पर ऐसा क्यों किया जा रहा है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129