Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: "शिवराज होते तो अब तक जिला बन गया होता पिछोर!: विधायक प्रीतम लोधी, देखिए video

रविवार, 15 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
पिछोर (शिवपुरी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे के बाद पिछोर को जिला बनाने के मुद्दे पर स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण बयान दिया है।
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछोर को जिला बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही की थी। लोधी ने आगे कहा कि यदि आज शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री होते, तो पिछोर अब तक जिला बन चुका होता।
मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदर्भ में विधायक लोधी ने बताया कि सीएम को पहले इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि शिवराज सिंह चौहान पिछोर को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। लोधी के अनुसार, उनके द्वारा इस विषय की जानकारी देने और मंच से मांग उठाने के बाद ही मुख्यमंत्री को इस बारे में पता चला।
हालांकि, प्रीतम लोधी ने भविष्य को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिसीमन के बाद पिछोर को जिला बनाने की बात कही है, इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि पिछोर जिला जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि अब पिछोर जिला और शिवपुरी संभाग बनने की उम्मीद है। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129