Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी का स्वास्थ्य कैंप 16 ग्राम सतनवाड़ा में लगा

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

शिवपुरी। दिनांक 12/7 को रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप क्रमांक 16 ग्राम सतनवाड़ा शिवपुरी में लगाया गया जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने पंजीयन कराकर निशुल्क जांच एवं परीक्षण कराया !
रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल द्वारा बताया गया कि आज कैंप क्रमांक 16 शिवपुरी के ग्राम सतनवाड़ा में आयोजक मध्य प्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया जिसमें सतनवाड़ा क्षेत्र के आसपास के ग्रामों के लगभग 370 लोगों द्वारा अपना पंजीयन करा कर निशुल्क जांच एवं प्रशिक्षण कराया गया जिसमें से गंभीर और जटिल बीमारी के रोगों से ग्रसित लोगों का इलाज शिवपुरी में 17 मार्च से आयोजित होने वाले मेगा कैंप में बाहर से आ रहे डॉक्टर के द्वारा कराए जाने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है आज सतनवाड़ा में कैंप का उद्घाटन पूर्व विधायक पहलाद भारती ,सतनवाड़ा के डॉक्टर कुशवाह , डॉ मंगल, डॉ धाकड़ मेडिकल टीम के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ, रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला सचिव मनीष गोयल, कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप जैन ,मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़, एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया विधायक प्रहलाद भारती जी,रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला और डॉक्टर कुशवाहा द्वारा कैंप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर आमजन को कैंप में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी द्वारा उपस्थित डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ , आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य सभी सहयोगी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सहयोग हेतु मालयार्पणकर धन्यवाद अर्पित किया गया! साथ ही 13/1 को सीएचसी खनियाधाना पर लगने वाले कैंप में लाभ लेने की अपील की गई।












#धमाका_न्यूज: योग वेदांत समिति मनाएगी 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। श्री योग वेदांत समिति शिवपुरी की ओर से 14 फरवरी को नगर के कम्युनिटी हॉल में मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जा रहा है। आयोजक मंडल के सुनील माथुर ने बताया कि संत आशाराम बापू जी ने इसकी शुरुआत की थी और देश विदेश में इसका आयोजन किया जाता है।














#धमाका_खास_खबर: सांसद राघव चड्ढा..यानि देश की जनता की आवाज

कोई टिप्पणी नहीं
Delhi दिल्ली। सांसद राघव चड्ढा..यानि देश की जनता की आवाज। युवाओं से लेकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच हीरो बनकर उभरे हैं। लोगों का कहना है कि क्या गजब का टॉपिक लेकर जाता है संसद में...राघव। हैरान कर देने वाली सच्चाई है, ये एक ऐसा सांसद है जो नेता होकर आम आदमी की बात करता है। बहुत अजीब सांसद है ये, खाने में मिलावट की बात संसद में करता है, जिस ओर आजतक किसी का भी ध्यान नहीं गया।
दूध में यूरिया, सब्ज़ियों में ऑक्सीटोसिन,
पनीर में कास्टिक सोडा, मसालों में ईंट का पाउडर, शहद में पीला रंग, मुर्गी में स्टेरॉयड, आइसक्रीम में डिटर्जेंट पाउडर इन सबकी बात संसद में करता है। है न गजब आदमी..?
ये नेता होकर आम आदमी की बात करता है। फर्ज़ी मुद्दों पर लड़कर संसद में टाइमपास नहीं करता। ऐसे अजीब लोगों की ही संसद में जरूरत है।
राघव चड्ढा ने कहा अगर मतदाता किसी नेता को चुन सकते हैं, तो क्षेत्र का विकास न होने की स्थिति में मतदाता के पास उसे हटाने का भी अधिकार होना चाहिए। वाह क्या बात है..!
मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूँ, मैं देश की बात कर रहा हूं, मैं देशवासियों की बात कर रहा हूं और देश के भविष्य की बात कर रहा हूं।
दिल जीत लिया बंदे ने..!
एयरपोर्ट पर बदलवाई तस्वीर
₹100 का पानी अब ₹10 का करवा दिया। 
₹250 की चाय ₹10 की करवा दी। 
₹20 की कॉफी,
₹350 का समोसा ₹20 का करवा दिया। 
‘उड़ान यात्री कैफे’ खुलवा दिए। 
डिलीवरी बॉय के बीच बने हीरो
संसद में मुद्दा उठाकर Raghav Chaddha नें 10 मिनट में डिलीवरी वाला रिश्क बंद कराकर लाखों नौजवानों की जान बचा ली। 














#धमाका_धर्म: नगर के प्रथम देवता श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर 5 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की हुई शुरुआत

कोई टिप्पणी नहीं
* पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव प्रारंभ आज से 
* चलो भोले बाबा के द्वारे सब दुख काटेंगे तुम्हारे भजन पर नृत्य किया गया
शिवपुरी। नगर के प्रथम देवता श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई है। महाशिवरात्रि शिवजी का महापर्व है सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति की सदस्य श्रीमती रेखा उपाध्याय
एवं कृष्णा सिंघल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान शिव पार्वती के विवाह उत्सव पर पांच दिनों तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें प्रथम दिवस गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें सिद्धेश्वर महादेव महिला
समिति की महिलाओं द्वारा चलो भोले बाबा के द्वार सब दुख काटेंगे तुम्हारे के तर्ज पर भजन और अन्य भजनों गाए गए। 
वहीं अगले दिवस लग्न कार्यक्रम व मेहंदी एवं हल्दी का कार्यक्रम एवं अंतिम दिवस भगवान भोलेनाथ की बारात नीलकंठ महादेव मंदिर महादेव गली धर्मशाला रोड से बड़े
ही धूमधाम से ढोल बैंड बाजा के साथ निकाली जावेगी जिसमें भगवान भोलेनाथ के भक्त  कई स्वरूप में सज धज कर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुये सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मेला ग्राउंड शिवपुरी पहुंचेगी। वहां पर बारात पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जावेगा। गणेश पूजन के अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति के सदस्य श्रीमती राधा भार्गव मुन्नी देवी विमल सोनी कृष्णा सिंघल रेखा उपाध्याय सीमा गुप्ता उर्मिला श्रीवास्तव रिंकी भार्गव संगीता गुप्ता सुशील अग्रवाल लक्ष्मी गुप्ता मुन्नी देवी गोयल सीमा गोयल ज्योति त्रिवेदी वीणा पचौरी नीतू श्रीवास्तव क्षमता सिंघल रेनू सिंघल गरिमा गुप्ता आरती पायल अंजू भारद्वाज मोनिका गर्ग स्नेहा गर्ग संगीता वैश्य चित्र गर्ग राम शर्मा गीता शर्मा दीपा गर्ग कीर्ति शिवहरे सुषमा श्रीवास्तव गायत्री शर्मा सुषमा अग्रवाल अंशु गुप्ता मीणा बंसल मधु रघुवंशी उमा उपाध्याय माधवी अग्रवाल अंजली शर्मा वैशाली आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129