Responsive Ad Slot

agra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
agra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#mamakadhamakanews: माधव टाइगर रिजर्व पर मंडराया 'मौत का साया': आगरा में 10 तेंदुओं की खाल-सिर बरामद, शिवपुरी से जुड़े शिकार के तार, शिवपुरी का शातिर शिकारी 'भोगीराम' और मुरैना का 'गब्बर'

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

शिवपुरी/आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में वन्यजीव तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट के पर्दाफाश ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला प्रशासन और वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आगरा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक कार और होटल से 10 तेंदुओं की कटी हुई खालें और उनके सिर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों में शिवपुरी का 'भोगीराम' और मुरैना का 'गब्बर' शामिल है। इन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में जो खुलासा किया है, उसने देश के वन्यजीव गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। शिकारियों के अनुसार, इन सभी तेंदुओं को शिवपुरी और उसके आसपास के जंगलों से मौत के घाट उतारा गया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सतपाल नाथ, शिवपुरी निवासी भोगीराम आदिवासी, मुरैना निवासी गब्बर तथा हरियाणा निवासी भगत सिंह के रूप में हुई है।
होटल में बिछाया गया जाल, खरीदार बनकर पहुंची पुलिस
* 3 महीने का गुप्त ऑपरेशन: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग की टीमें पिछले तीन महीनों से इस गिरोह की निगरानी कर रही थीं।
* फिल्मी अंदाज में दबिश: 
आगरा के सैंया क्षेत्र के एक होटल में जब तस्कर इन खालों का सौदा करने पहुंचे, तो पुलिस टीम खरीदार बनकर वहां दाखिल हुई।
* वैगनआर कार से बरामदगी:
 होटल परिसर में खड़ी एक कार से पॉलिथीन और बैगों में छुपाकर रखी गईं 10 तेंदुओं की खालें और सिर जब्त किए गए।
शिवपुरी का 'भोगीराम' और मुरैना का 'गब्बर' गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने इस मामले में चार अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा है:
भोगीराम आदिवासी: 
यह मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी का ही निवासी है, जो स्थानीय स्तर पर शिकार और खाल जुटाने का काम करता था।
गब्बर: यह आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला है। 
सतपाल और भगत सिंह: 
ये दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं, जो इस माल को दिल्ली-हरियाणा के रईसों को घरों की सजावट के लिए लाखों में बेचने वाले थे।
माधव टाइगर रिजर्व की सुरक्षा पर खड़े हुए 'तीखे सवाल'
इस बड़ी बरामदगी ने माधव टाइगर रिजर्व (शिवपुरी) की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है।
कौड़ियों के दाम पर शिकार: 
पूछताछ में सामने आया कि शिवपुरी के स्थानीय जंगलों और ग्रामीण इलाकों से तेंदुओं की खाल महज ₹400 से ₹1,000 में खरीदी या शिकार की जाती थी, जिसे आगे जाकर लाखों रुपये में बेचा जाता था।
शिकारियों का बढ़ता हौसला: 
माधव नेशनल पार्क को हाल ही में भारत का 58वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है, जहां बाघों की सुरक्षा के लिए करोड़ों का बजट आता है। लेकिन एक साथ 10 तेंदुओं का खात्मा यह दर्शाता है कि रिजर्व के बफर और कोर जोन में शिकारी बेखौफ घूम रहे हैं।
विदेशी कनेक्शन की आशंका: 
वन विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में अंगों की बरामदगी के पीछे अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह (International Wildlife Racket) का हाथ है और इसके तार चीन व अन्य देशों के पारंपरिक दवाओं के बाजार से भी जुड़े हो सकते हैं।
माधव टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जताई अनभिज्ञता
मामले में माधव टाइगर रिजर्व के सीसीएफ उत्तम शर्मा का कहना है कि उन्हें अभी तक माधव टाइगर रिजर्व या शिवपुरी के जंगलों में तेंदुओं के शिकार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बरामद खालों की उत्पत्ति और शिकार के वास्तविक स्थान का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
मध्य प्रदेश वन विभाग अलर्ट पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के वन अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। यद्यपि स्थानीय स्तर पर अधिकारी अभी फॉरेंसिक जांच और विस्तृत पूछताछ के बाद ही सटीक लोकेशन की पुष्टि की बात कह रहे हैं, लेकिन शिवपुरी के आरोपी की गिरफ्तारी और उसके कबूलनामे ने माधव टाइगर रिजर्व प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
पहले भी एक मादा टाइगर का कर चुके है शिकार!
शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व की लापता बाघिन का मामला अभी तक रहस्य बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर उसके शिकार की आशंकाएं लगातार जताई जाती रही हैं, हालाकि वन विभाग अब तक उसके शिकार की पुष्टि नहीं करता, जबकि स्थानीय स्तर पर इस संबंध में लगातार आशंका व्यक्त की जाती रही हैं। ऐसे में अब 10 तेंदुओं के कथित शिकार का दावा सामने आने से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और वन्यजीव संरक्षण तंत्र पर नए सवाल उठ रहे हैं।
















 

#धमाका_डिफरेंट: "ताजमहल" देखने पहुंची इटली की दो महिला पर्यटकों की साड़ी खुली, बांधने की कोशिश हुई नाकाम, महिला सिपाही ने दोनों की साड़ी बांधी, दिए टिप्स, video

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

AGRA आगरा। आगरा का एक video vairal हो रहा है जिसमें एक वर्दी पहने महिला दूसरी विदेशी महिला की साड़ी बांधते दिखाई दे रही है। धमाका न्यूज शिवपुरी की पड़ताल में सामने आया है कि ये वीडियो आगरा के ताजमहल का है, जहां अजीब वाक्या पेश आया। जब साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची
                   (देखिए वीडियो)
इटली की दो महिला पर्यटकों की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रही थीं, लेकिन साड़ी बार-बार खुल जा रही थी। यह देख वहां सुरक्षा में तैनात एक महिला सिपाही ने दोनों की साड़ी बांधी। तब दोनों टूरिस्टों ने सिपाही से साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने का तरीका पूछा और सीखा। ये देखने के बाद लोगों का कहना है हमारे देश में साड़ी का त्याग किया जा रहा है और विदेशी महिलाएं उसे पहनने में रुचि लेकर तरीके भी सीख रही हैं।












#धमाका_शेम_शेम: Agra Taj Mahal parking, senior citizen locked in car आगरा के ताजमहल पार्किंग में एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसके परिवार ने धूप में बंद कार के अंदर छोड़ दिया, वो बुजुर्ग घंटों तक गर्म कार में फंसे रहे, बिना पानी, बिना हवा. जब लोगों ने उन्हें कार में देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्सा है, ये बुजुर्ग महाराष्ट्र के पर्यटक बताए जा रहे हैं, देखिए वायरल video

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

उत्तरप्रदेश। वास्तव में ये हैरान करने वाली खबर है कि कैसे कोई अपने घर के बुजुर्ग को यू अकेला मरने जैसे हाल में छोड़ सकता है। साथ में कोई देखरेख करने वाला तक नहीं और अगर जरा सी देर हो जाती तो......जी हां ये सच है कि आगरा के ताजमहल पार्किंग में गुरुवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसके परिवार ने धूप में बंद कार के अंदर छोड़ दिया, कार में बुजुर्ग व्यक्ति बेसुध हालत में मिले, जिनके हाथ-पैर बंधे थे और वो भीषण गर्मी में लंबे समय तक बंद थे। पुलिस ने शीशा तोड़कर उन्हें निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये बुजुर्ग घंटों तक गर्म कार में फंसे रहे, बिना पानी, बिना हवा. जब लोगों ने उन्हें कार में देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्सा है, ये बुजुर्ग महाराष्ट्र के पर्यटक बताए जा रहे हैं।
लोग बोले, अगर कुछ देर और हो जाती तो...?
ताजमहल घूमने आया पर्यटक परिवार बुजुर्ग को हाथ बाँधकर कार में ही बंद कर कर घूमने चला गया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। गर्मी और घुटन के कारण बुजुर्ग की हालत गंभीर बेहद ख़राब होती जा रही थी। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कुछ स्थानीय लोगों ने समय रहते स्थिति को समझा, कार का शीशा तोड़ा और बुज़ुर्ग को बाहर निकाला। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा है..कार सवार दंपति की तलाश की जा रही है....
                 (देखिए video)
इधर लोग दिल खोलकर उन्हें भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं जो बुजुर्ग को अकेला छोड़कर चले गए।
#agra #TajMahal #Agra #ViralVideo #Tourist #Family #dhamakaNews #Parking 








#धमाका_न्यूज: तेज रफ्तार टेम्पो ने शिवपुरी जिले के कावड़ियों में मारी जोरदार टक्कर, दो गंभीर, 10 घायल

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 12 जुलाई 2025

शिवपुरी। आगरा के बहादुरपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार टेम्पो ने शिवपुरी जिले के कावड़ियों में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दर्जन कांवड़िए घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को तत्काल आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सेसई खुर्द गांव निवासी मोनू यादव ने बताया कि उसके ग्राम सेसई खुर्द गांव से कांवड़ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालु गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लहरा गंगा घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह जब सभी बहादुरपुर के पास कतारबद्ध होकर पैदल चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टेम्पो पीछे से आया और चालक ने चलते टेम्पो का गेट खोलकर पैर बाहर निकालकर उसे तेजी से भगाना शुरू कर दिया। इससे सभी कांवड़ियों को टक्कर लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में कावड़ यात्री यशवंत यादव और भरत यादव को गंभीर चोट आईं। यशवंत को सिर में गंभीर चोट लगी है, उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया है और हालत नाजुक बनी हुई है। भरत यादव की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायल कांवड़ियों में राजेंद्र कुशवाह (40), भरत यादव (25), सतेन्द्र यादव (25), सुमित यादव (20), प्रद्युमन यादव (22), राजेश कुशवाह (40), अभिषेक यादव (20), मोनू यादव (28), लालराम यादव (50), धनपाल कुशवाह (26), ईशू यादव (23) शामिल है।कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पहलीबार गए थे हो गया हादसा
मोनू ने बताया कि सभी कांवड़िएं पहली बार गंगाजल लाने गए थे और कुल नौ कांवड़ साथ ला रहे थे। सभी श्रद्धालु अपने गांव के प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में कई कांवड़ खंडित हो गईं।









© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129