Responsive Ad Slot

dabra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dabra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_शेम_शेम: इंसान की जान का दुश्मन बना इंसान, ट्रक में फंसी तीन लोगों सहित कार, ट्रक चालक डेढ़ किमी तक घसीटता रहा, चिल्लाते रहे कार सवार, नहीं माना, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 1 मार्च 2026

Gwalior ग्वालियर। इंसानियत को झकझोर देने वाला एक दुर्घटना का video vairal हुआ है। जिसने ये साबित कर दिया है कि इंसान की नजर में इंसान की ही कोई एहमियत नहीं रह गई है, दूसरी तरफ पुलिस ऐसे गंभीर मामले में शिकायत किए जाने का इंतज़ार करती रही। 
दरअसल ये शर्मनाक, डरावनी घटना ग्वालियर झांसी फोरलेन की है। जब ग्वालियर के पास टेकनपुर क्षेत्र में शनिवार 28 फरवरी 2025 की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक (कैंटर) ने एक टाटा नेक्सन कार को पीछे से टक्कर मार दी और उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा। यह घटना डबरा-ग्वालियर हाईवे पर टेकनपुर बॉर्डर के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास शनिवार शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। कार में एक विशेष सशस्त्र बल (SAF) अधिकारी सहित तीन लोग सवार थे, जो ओरछा से लौट रहे थे। ट्रक के ड्राइवर ने कार ट्रक में फंसने के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी। कार चालक लगातार ट्रक पर हाथ पटककर उसे रोकने का इशारा करता रहा, लेकिन ट्रक चालक गाड़ी को लहराते हुए घसीटता रहा। इस घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक कार सवार सहित कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है। एक प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने अपनी बुलेट बाइक से ट्रक का पीछा किया और शोर मचाया। अंत में ट्रक ने कार को एक खंती (गड्ढे) की ओर पटक दिया। सौभाग्य से, कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने ट्रक को बिलौआ हाईवे के पास पकड़ लिया और ड्राइवर की पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में किसी ने औपचारिक शिकायत (FIR) दर्ज नहीं कराई है।
Dhamaka news Gwalior. An accident that has bolted humanity has video vairal. Who has proved that human being has no consent in the eyes of man, on the other hand, police waited to be complaining in such serious cases. Actually this is the shameful, horror incident of Gwalior Jhansi Forlen. When a heart attack occurred in the Techanpur region near Gwalior in the evening of Saturday 28 February 2025, where a fast truck hit a Tata Nexon car back and stirred it for about one and a half kilometers. The incident took place between around 6:30-7:00 pm on Saturday evening near the Pulia of Buzera village outside the Techanpur border on Dabra-Gwalior Highway. The car had three people on board including a Special Armed Forces (SAF) officer who was returning from Orcha. The driver of the truck did not stop the car even after trapped in the car truck. The car driver was constantly pointing his hand on the truck, but the truck driver was hoisting the car. A rongte-stepping video of this incident has also been viral on social media. Some people including a car riders have made video of the incident. An evelist Sebu Gurjar followed the truck with his bullet bike and made noise. Finally the truck slam the car towards a cough (pit). Fortunately, three people on the car survived safely and they didn’t get any serious injuries. The villagers caught the truck near Bilaua Highway and beat the driver. However, according to police, no one has filed a formal complaint (FIR) in this case at the moment.

#धमाका_अलर्ट: यातायात पुलिस ग्वालियर ने डबरा नवगृह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जारी किया प्लान, एक नजर कीजिए

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

Gwalior ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर ने डबरा नवगृह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान यातायात एवं मार्ग व्यवस्था में परिवर्तन को लेकर बयान जारी किया है। 
इसके फेर में दिनांक 11-02-2026 से 20-02-2026 तक डायवर्सन प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस ग्वालियर झांसी रोड के प्रभारी धनंजय शर्मा के अनुसार डबरा नवगृह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान यातायात एवं मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
1- दतिया की तरफ से आने वाले वाहन (दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन) सिधं नदी पुल पार करके कंचन पुर रोड़ से रेल्वे पुल के नीचे से होते हुये भितरवार रोड़ से कृषि उपज मण्डी प्रागण पार्किंग में पहुंचेगे।
2- ग्वालियर तरफ से आने वाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहन पिछोर तिराह से जेल रोड़ रेल्वे अन्डर ब्रिज के नीचे से होते हुये चीनौर रोड़ से अम्बेडकर चौराहा होते हुये कृषि उपज मण्डी प्रागण पार्किंग में पहुंचेगे।
3- दतिया एवं ग्वालियर की तरफ से आने वाली बस, टेक्टर ट्राली अस्थाई बस स्टेण्ड अडू पुरा पर पहुंचेगे। वहा से श्रध्दालु ऑटो एवं टमटम से कथा स्थल पहुंचेगे।
4- भितरवार से आने वाले टेक्टर ट्राली एवं सवारी बस अग्रवाल बेयर हाउस के सामने पार्किंग में पहुंचेगी।
5- भितरवार से आने वाली कार एवं दो पहिया वाहन कृषि उपज मण्डी प्रागण में पहुंचेगे।
6- ग्वालियर एवं दतिया से आने जाने वाले सभी भारी बाहनों का आवागमन हाईवे से ही रहेगा।
7- केवल पास धारक व्यक्ति ही डबरा शहर में अग्रसेन चौराह होते हुए रेल्वे ओवर ब्रिज होकर अम्बेड़कर चौराहा से कथा स्थल में शामिल होगे। यातायात पुलिस ने जनहित में जारी इस प्लान में सहयोग की अपील की हैं।












#धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार 12 फरवरी को रवीन्द्र शिवहरे के यहां विवाह समारोह में शिवपुरी आएंगे, डबरा के नवग्रह मंदिर दर्शन कर, राज चड्ढा और मंत्री तोमर के कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेन से दिल्ली जाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

Delhi दिल्ली। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार 12 फरवरी को एक दिन के दौरे पर ग्वालियर आएंगे। दिल्ली से एयरपोर्ट आने के बाद सीधे शिवपुरी स्थित होटल पीएस यानि लेमन ट्री में शाम 5.35 बजे आएंगे। यहां बीजेपी नेता रविंद्र शिवहरे जी की बेटी के विवाह में शामिल होकर 7.50 बजे नरवर होते हुए डबरा पहुंचकर नवग्रह मंदिर के धार्मिक आयोजन में शामिल होकर ग्वालियर जाएंगे। सन वैली में रात 9.15 बजे राज चड्ढा के यहां जाएंगे। रात 10.15 बजे ऊषा किरण में मंत्री प्रदुम्न तोमर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 11.45 बजे ट्रेन से दिल्ली जाएंगे।












#धमाका_बड़ी_खबर: डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व मंगलवार को कलश वितरण के समय भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

Gwalior ग्वालियर। डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही बड़ी घटना घट गई है। कलश यात्रा के पूर्व मंगलवार को कलश वितरण के समय स्टेडियम में भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं । इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं एक महिला को जे .ए.एच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि स्टेडियम से कलश वितरण होना था  जिसके लिए बड़ी संख्या ने महिला जमा थी। जैसे ही स्टेडियम का गेट खोला गया भीड़ तेजी से आई जिसमें महिलाएं गिर पड़ी और भीड़ बिना देखे उन्हीं के ऊपर से निकलती है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना । घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में हे और कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची
#dabra 
#gwalior












#धमाका_धर्म: नवग्रह शक्ति पीठ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक विश्वप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा महाराज के श्रीमुख से भव्य और दिव्य शिव महापुराण का वाचन होगा

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

Dabra डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में विश्व के पहले नवग्रह शक्ति पीठ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस अवसर पर 11 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक विश्वप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा महाराज के श्रीमुख से भव्य और दिव्य शिव महापुराण का वाचन होगा।










© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129