इसके फेर में दिनांक 11-02-2026 से 20-02-2026 तक डायवर्सन प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस ग्वालियर झांसी रोड के प्रभारी धनंजय शर्मा के अनुसार डबरा नवगृह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान यातायात एवं मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
1- दतिया की तरफ से आने वाले वाहन (दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन) सिधं नदी पुल पार करके कंचन पुर रोड़ से रेल्वे पुल के नीचे से होते हुये भितरवार रोड़ से कृषि उपज मण्डी प्रागण पार्किंग में पहुंचेगे।
2- ग्वालियर तरफ से आने वाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहन पिछोर तिराह से जेल रोड़ रेल्वे अन्डर ब्रिज के नीचे से होते हुये चीनौर रोड़ से अम्बेडकर चौराहा होते हुये कृषि उपज मण्डी प्रागण पार्किंग में पहुंचेगे।
3- दतिया एवं ग्वालियर की तरफ से आने वाली बस, टेक्टर ट्राली अस्थाई बस स्टेण्ड अडू पुरा पर पहुंचेगे। वहा से श्रध्दालु ऑटो एवं टमटम से कथा स्थल पहुंचेगे।
4- भितरवार से आने वाले टेक्टर ट्राली एवं सवारी बस अग्रवाल बेयर हाउस के सामने पार्किंग में पहुंचेगी।
5- भितरवार से आने वाली कार एवं दो पहिया वाहन कृषि उपज मण्डी प्रागण में पहुंचेगे।
6- ग्वालियर एवं दतिया से आने जाने वाले सभी भारी बाहनों का आवागमन हाईवे से ही रहेगा।
7- केवल पास धारक व्यक्ति ही डबरा शहर में अग्रसेन चौराह होते हुए रेल्वे ओवर ब्रिज होकर अम्बेड़कर चौराहा से कथा स्थल में शामिल होगे। यातायात पुलिस ने जनहित में जारी इस प्लान में सहयोग की अपील की हैं।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें