Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व मंगलवार को कलश वितरण के समय भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही बड़ी घटना घट गई है। कलश यात्रा के पूर्व मंगलवार को कलश वितरण के समय स्टेडियम में भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं । इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं एक महिला को जे .ए.एच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि स्टेडियम से कलश वितरण होना था  जिसके लिए बड़ी संख्या ने महिला जमा थी। जैसे ही स्टेडियम का गेट खोला गया भीड़ तेजी से आई जिसमें महिलाएं गिर पड़ी और भीड़ बिना देखे उन्हीं के ऊपर से निकलती है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना । घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में हे और कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची
#dabra 
#gwalior












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129