Responsive Ad Slot

jabalpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jabalpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_न्यूज: कारोबारी को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख वसूलने के मामले में युवती को थप्पड़ मारने वाली महिला पुलिस आरक्षक निलंबित

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

जबलपुर। शहर के चर्चित हनी ट्रैप मामले में कार्रवाई के दौरान आरोपी युवती को थप्पड़ मारना महिला आरक्षक को भारी पड़ गया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कमला पटेल को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
क्या था मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कारोबारी को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की कथित उगाही करने का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया और होटल में पैसे के लेनदेन के दौरान ही युवती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान राशि और मामला
सार्वजनिक कराने के इरादे से महिला आरक्षक कमला पटेल में उक्त युवती को थप्पड़ मारे थे जिसे लेकर आज कारवाई हुई। इधर 
पुलिस के मुताबिक, युवती कारोबारी पर लगातार दबाव बनाकर रकम वसूलने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी युवती के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया।
#trendingnews #mamakadhamakanewsmp #todaynews #topnews











#धमाका_बड़ी_खबर: युवती को रंगे हाथ धर पकड़ा कोतवाली पुलिस ने, कारोबारी को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर होटल में लिए दस लाख, देखिए vairal video

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 23 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कारोबारी को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की कथित उगाही करने का मामला सामने आया है। दिलचस्प ये है कि शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया और होटल में पैसे के लेनदेन के दौरान ही युवती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
               (देखिए vairal video)
पुलिस के मुताबिक, युवती कारोबारी पर लगातार दबाव बनाकर रकम वसूलने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी युवती के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है।











#धमाका_दुखद_खबर: जबलपुर बरगी डैम Bargi Dam में हुए क्रूज हादसे में भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, एक मां ने बेटे को बचाने की खातिर खुद भी दे दी जान, इधर हादसे से पहले मस्ती करते यात्री, क्रूज में पहनने की बजाए रखी हुईं थी लाइफ जैकिट, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 1 मई 2026

jabalpur जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम Bargi Dam में कल हुए क्रूज हादसे में 9 लोग अब भी लापता हैं। हम हादसे से पहले का एक वीडियो लेकर आए हैं जो लापरवाही की गवाह है। यानि कि लाइफ जैकिट क्रूज में रखी होने के बावजूद उन्हें यात्रियों को पहनाया नहीं गया था यात्री खतरे से अंजान गा, नाच रहे थे, इसी बीच जब एकाएक आंधी और बारिश आई हवा 50 किमी से तेज होने लगी, लहरें क्रूज के अंदर तक आने लगी, नर्मदा खतरनाक लहरों में बदली तब लोगों ने पायलेट से कहा कूज किनारे पर ले चले लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था उसने क्रूज पानी की तरफ ले जाना जारी रखा जैसे उसके सिर पर मौत सवार हो गई थी।
जब क्रूज में पानी भरने लगा तो यात्रियों को लाइफ जैकिट पहनाई जाने लगी। इनमें एक बच्चे की वो मां भी शामिल थी जो अब इस दुनिया में नहीं है, जिसने अपने बेटे को बचाने के लिए खुद लाइफ जैकिट पहनी और उसे सीने से चिपका लिया लेकिन मदद नहीं आई और आज सुबह जब दिन निकला तो रेस्क्यू टीम ने जो मंजर देखा वो हृदय को कपा देने वाला था। बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने सभी को झकझोर दिया।
बचाव दल के अनुसार, पानी से एक महिला का शव निकालते समय उन्हें काफी कठिनाई हुई, क्योंकि वह अपने बच्चे को सीने से कसकर लगाए हुए थी। बताया गया कि मां ने अपने करीब 4 साल के बेटे को इस तरह जकड़ रखा था कि दोनों को अलग करना मुश्किल हो रहा था।
इस दर्दनाक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री Rakesh Singh भी भावुक हो गए। हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह घटना एक बार फिर मां के अटूट प्रेम और ममता की गहराई को दर्शाती है, जहां अंतिम क्षण तक उसने अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा।
जिला प्रशासन ने किया खंडन
हालाकि उक्त फोटो को लेकर जबलपुर जिला प्रशासन ने कहा है कि इस फोटो का क्रूज हादसे से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि ये फोटो आज देश भर की मीडिया रिपोर्ट्स की सुर्खियां बना है।
हादसे पर हादसे और जांच तक सिमटी जिम्मेदारी
प्रदेश में यह पहला हादसा नहीं है। इसी तरह की एक नाव शिवपुरी जिले के खनियाधाना तालाब में डूब गई थी। तब भी बड़े बड़े वादे किए गए थे, वोट, क्रूज चलवाएंगे लेकिन नतीजा सिफर, अब बरगी में बिना परमिशन डीजल क्रूज का संचालन हुआ वो भी बिना लाइफ़ जैकिट और तूफान की चार घंटे पहले जारी चेतावनी के बावजूद क्रूज पानी में कुलांचे भर रहा था। अब सरकार ने फिर जांच और दोषियों पर कार्रवाई को आगे कर दिया है। घटना के दोषी पायलेट और कुछ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। मुआवजे की मरहम भी लगाई जा रही है लेकिन क्या वो लोग लौटकर आएंगे जिन्होंने आनंद के लिए क्रूज की सवारी की थी लेकिन नहीं जानते थे कि ये सफर मौत के मुहाने तक लेकर जाएगा। राहत, बचाव के इंतजाम के बिना आखिर कब तक नाव, vot, क्रूज का संचालन होता रहेगा।
#BargiDam #Jabalpur #CruiseAccident #EmotionalStory #MotherLove #Tragedy #MadhyaPradesh #RescueOperation #mamakadhamakaNews #BadiNews














#धमाका_शेम_शेम: फेल हुआ UPI पेमेंट तो वेंडर ने यात्री की पकड़ी कॉलर, समोसे के बदले उतरवा ली महंगी घड़ी, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हुई शर्मनाक हरकत, video vairal

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

Jabalpur जबलपुर। Jabalpur railway Station Samosa Vendor: MP के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की दादागिरी और घटिया स्तर की पोल खोलने वाला एक शर्मनाक वीडियो देश भर में तहलका मचा रहा है। घटना आज रविवार सुबह की है जब एक यात्री ने स्टेशन पर वेंडर से समोसा खरीदा और UPI से पेमेंट करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो गया। इसी बीच ट्रेन चलने लगी, तो यात्री जल्दी में ट्रेन की ओर भागने लगा। वेंडर ने यात्री को रोककर उसकी कॉलर पकड़ ली जब यात्री बचने की कोशिश करने लगा तो वेंडर ने उसकी घड़ी जबरदस्ती उतरवा ली। ये शर्मनाक हरकत इतनी ही होती तब भी ठीक बल्कि वेंडर ने घड़ी महंगी होने के चलते यात्री के हाथ में कुछ समोसे और थमा दिए फिर जाने दिया। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे कैमरे और यात्रियों द्वारा बनाए गए 34 सेकंड के एक वीडियो में कैद हो गई है।
                      (देखिए video)
X हैडल पर "ओनेस्ट क्रिकेट लवर" नाम के यूजर ने लिखा है कि "Shameful incident at Jabalpur , Railway Station
A passenger asked for samosas, PhonePe failed to pay, and the train started moving. Over this trivial matter, the samosa seller grabbed the passenger's collar, accused him of wasting time, and forced the money/samosa. The passenger had to remove his watch and hand it over to catch his train.
Now even travelling by train is not safe in the country. इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक दो मिलेनियम यूजर देख चुके हैं और सभी ने घटना की निंदा की है।















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129