Responsive Ad Slot

katni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
katni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका शेम शेम: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता विकास पुंज कै माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को गले में रस्सी बांधकर हटाया, 4 इंजीनियर निलंबित

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 17 नवंबर 2024

भोपाल/कटनी। कटनी में शुक्रवार को हुई  एक बेहद शर्मशार घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता विकास पुंज कै माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को गले में रस्सी बांधकर हटाया गया। इसे लेकर कांग्रेस सहित बीजेपी नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर चार इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।
मामला कटनी जिले में नेशनल हाईवे 30 पर कटनी बायपास मार्ग निर्माण का है। यहां कांग्रेस नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थापित थी। नेशनल हाईवे पर पुल बनाने समेत रोड निर्माण का कार्य हो रहा है। इस वजह से यहां चौराहे पर लगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था। लेकिन शिफ्टिंग के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से उतारा गया।शुक्रवार को प्रतिमा हटाई गई थी, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया। शनिवार को ही प्रतिमा पास में दूसरी जगह स्थापित कर दी गई है।
प्रतिमा के गले में रस्सी बांधी और पोकलेन से उतारा
वीडियो में दिख रहा है कि माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को पोकलेन मशीन के जरिए हटाया जा रहा है। दो कर्मचारी प्रतिमा पर चढ़ते हैं। वे एक रस्सी को कसकर प्रतिमा के गले में बांधते हैं और फिर उस रस्सी को पोकलेन मशीन के पंजे में बांध देते हैं। रस्सी बांध के बाद मशीन से उसे लिफ्ट किया जाता है और फिर उसे नीचे रख दिया जाता है।
कांग्रेस की मांग- मान-सम्मान से स्थापित की जाए प्रतिमा
कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने इस मामले को मध्यप्रदेश के विकास में माधवराव सिंधिया के योगदान का अपमान बताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि(माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को वहीं थोड़ी दूरी पर दूसरी जगह स्थापित किया गया है।)
माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को मान-सम्मान और प्रतिष्ठापूर्ण तरीके से फिर से स्थापित किया जाए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की कलेक्टर से बात
प्रतिमा हटाने की इस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे लेकर कलेक्टर और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों से बात की। वीडी शर्मा ने प्रतिमा का विस्थापन सौंदर्याकरण के साथ अच्छे से अच्छी जगह करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देने वाले
महापुरुषों की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की असंवेदनशीलता अस्वीकार्य है।
एनएचएआई ने चार इंजीनियर्स को किया सस्पेंड
एनएचएआई के परियोजना निदेशक कटनी आनंद प्रसाद ने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर कटनी-बायपास मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें चाका जंक्शन का विकास कार्य प्रस्तावित है। यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया की मूर्ति पूर्व से स्थापित थी। विकास कार्य के लिए प्रतिमा को स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेकर नए चिन्हित स्थान पर स्थापित की जानी थी। लेकिन निर्माणकर्ता एजेंसी ने बगैर अनुमति के प्रतिमा स्थानांतरण की कार्रवाई की। इसकी जानकारी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है।
ये हुए घोर लापरवाही पर निलंबित 
प्रशासन ने निर्माण कार्य एजेंसी के सीनियर इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर आशीष सिंह परिहार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर आशीष सिंह परिहार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्राधिकरण अभियंता, टीम लीडर राजेश कुमार नेमा, सहायक ब्रिज इंजीनियर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर, 3 दिवस के अंदर जवाब देने को निर्देशित किया गया है।
बताया कि स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा सम्मान से स्थापित की गई है और उत्कृष्ट सौंदर्याकरण किया जाएगा।
कांग्रेस ने कहा, ज्योतिरादित्य को सड़क पर आ जाना चाहिए
इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने कहा है कि सिंधिया को सड़क पर आ जाना चाहिए। हम उनके साथ हैं। यह
घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। माधवराव सिंधिया राष्ट्रीय नेता थे। लोग उनका नाम सम्मान के साथ लेते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके बेटे हैं, वे भाजपा में हैं और भाजपा के शासनकाल में अगर उनके पिता की प्रतिमा के साथ ऐसा अपमान किया जाता है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर आ जाना चाहिए। हालांकि इस बयान को राजनीति से प्रेरित माना जा रहा है, क्योंकि घटना पर पहले ही न सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी कठोर स्टेप ले चुकी जिसकी गाज चार इंजीनियर पर निलंबन के रूप में गिर चुकी है।
कहीं कोई साजिश तो नहीं
उक्त मामले में ठोस कारवाई हुई है, ये तो ठीक लेकिन प्रतिमा को इस तरह हटाया जाना फिर उसका वीडियो वायरल होना पूरे मामले में ये जरूर देखना चाहिए कि कोई साजिश जानबूझकर तो नहीं की गई। क्योंकि वर्तमान राजनीति में घटिया हरकत का ग्राफ रसातल तक जा गिरा है।













#धमाका_बड़ी_खबर: सड़क पर गौ वंश, एसडीएम ने मवेशी पालको पर दर्ज कराई एफआईआर, एफआईआर से बचना है तो अपने पशुओ को घर पर सुरक्षित रखे वरना

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 1 सितंबर 2024

* लापरवाह मवेशी पालको पर कानून की चली लाठी, गौ पालन करने वाले हो जाए सावधान
कटनी। विजयराघवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने आधा सैकडा से अधिक मवेशी पालको पर दर्ज कराई एफआईआर। कटनी कलेक्टर के आदेश पर अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने विजयराघवगढ़ बरही कैमोर नगर परिषद क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आधा सैकडा मवेशी पालको पर आज हुई एफआईआर दर्ज लापरवाह मवेशी पालको को अपने मवेशियों को आवारा छोडना पडा महगा ।मवेशियों का उपयोग कर आवारा छोडने वाले प्रत्येक मवेशी पालको पर होगा थाने मे मामला दर्ज। अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया की कटनी कलेक्टर के आदेश पर मुख्य मार्ग मे घुम रहे आवारा मवेशियों को गौशाला तक पहुचाया गया किन्तु मवेशी पालको पर कोई असर नही दिखा जिसके उपरांत कलेक्टर कटनी ने मवेशी पालको पर मामला दर्ज कराने का आदेश जारी किया इसी तारतम्य मे मवेशियों की पहचान करा मवेशी पालको पर आज एफआईआर दर्ज कराई गयी जिसमे विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत श्यामसुंदर पटेल पिता छोटे लाल पटेल, निवासी हरदुआकला कुंती बाई पति प्यारे लाल पटेल, निवासी हरदुआकला रामकरण पटेल पिता भगवानदास पटेल, निवासी हरदुआकला मिहि लाल पिता कुन्नी बर्मन निवासी हरदुआकला मुन्ना पिता सतेन्द्र चौधरी निवासी देवराकला सक्खू पिता लच्छू चौधरी निवासी देवराकला शंकर कैमोर थाना से विश्वकर्मा पिता द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा खलवारा बाजार कैमोर वार्ड न 6 अरविंद गौतम पिता मक्सूदन गौतम भाटिया मुहल्ला वार्ड न 2 विजयराघवगढ़ नगर से कौशल मिश्रा रामेश्वर मिश्रा वार्ड न 15 राजेश साहू रामेश्वर साहू वार्ड न 3 अखिलेश जैसवाल वार्ड न 14 गंगा वाई ठाकुर सखा राम ठाकुर वार्ड न 12  बरही थाना अंतर्गत रामदिन काछी मंगलिया काछी वार्ड न 3 राजखराम साहू  मेदी साहू वार्ड न 10 जगदीश उपाध्याय राजरुप उपाध्याय वार्ड न 7 सुरेश सोनी प्रेमलाल सोनी वार्ड न 7 आदी आधा सैकडा से अधिक लापरवाह मवेशी पालको पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने प्रमाण साक्ष के साथ पंचनामा तैयार कर आरोप सिद्ध होने पर मवेशी पालको के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की तथा मामला दर्ज के उपरांत विजयराघवगढ़ एसडीएम व आला अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से सूचना प्रेषित की। मवेशी पालक कानून की लाठी से बचना चाहते हैं तो अपने घरो पर मवेशियों को सुरक्षित रखे आवारा मवेशियों को छोडने पर होगी एफआईआर।











मध्यप्रदेश शिक्षक काँग्रेस का कटनी में प्रांतीय अधिवेशन 9 को, शिवपुरी से जायेंगे शिक्षक

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 8 जुलाई 2023

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शिक्षक काँग्रेस का कटनी में प्रांतीय अधिवेशन 9 जुलाई 2023 दिन रविवार को दोपहर ठीक 12 बजे से होगा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी शिवपुरी ने सुभाष सक्सेना प्रांताध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक काँग्रेस की तरफ से जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रांतीय अधिवेशन कटनी जिले में बस स्टेण्ड स्थित ऑटोटोरियम में प्रारम्भ हो जावेगा। सभी जिला शाखाओं से अनुरोध है कि अपने जिलों के बैनर सहित सम्मेलन में उपस्थित हों। समय पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर यथा स्थान अपने जिलों के बैनर स्वयं लगा लेवें। कार्यक्रम के पश्चात अपना बैनर वापस लेते जावें। सम्मेलन में उपस्थिति पंजी में अपने जिले की उपस्थिति अनिवार्यतया दर्ज करा देवें। आयोजन के पूर्व कार्यक्रम आयोजन स्थल पर उपस्थित प्रांतीय सचिव श्री इलियास अहमद संभागीय उपाध्यक्ष श्री दिलीप बाजपेई को अपने नाम एवं आपके साथ उपस्थित हुए साथियों के नाम आवश्यक रूप से लिखा देवें। कटनी जिले में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के लिए रेलगाडी के साधन एवं सड़क मार्ग सुविधापूर्वक उपलब्ध हैं। ट्रेन से पहुँचने वाले साथियों के लिए सूचना है की रेलवे स्टेशन के समीप ही होटल सम्राट होटल वत्सल सरावगी गेस्ट हाउस आदि और भी सुविधापूर्ण होटल वहाँ उपलब्ध हैं। यदि कोई साथी कार्यक्रम स्थल के समीप बस स्टेण्ड में ही ठहरना चाहते हैं तो वहाँ पर भी होटल राधिका होटल सूर्या होटल श्रेणी उपलब्ध हैं। आप अपनी निजी व्यवस्था बनाते हुए कार्यक्रम स्थल में समय पूर्व पहुँचकर सहयोग करें। संगठन के संस्थापक संरक्षक पूर्व सांसद श्री रामेश्वर नीखरा जी प्रातः ही कटनी पहुँच जावेंगे। उनकी आवासीय व्यवस्था रेस्ट हाउस कटनी में है। वे ठीक 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे।  आप सभी से अपेक्षा है कि हम पूरी गरिमा अनुशासन एवं मर्यादा के साथ परस्पर कटनी जिला शाखा को सहयोग करते हुए उक्त अधिवेशन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।













कटनी की युवती से ट्रेन में बिहार के युवकों ने की बदसलूकी, सिगरेट का धुआं छोड़ते रहे

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 24 मार्च 2021

कटनी। जीआरपी पर एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना संघमित्रा ट्रेन में 20 मार्च की है। युवती के अनुसार वह डी-1 कोच में बेंगलूर से कटनी के लिये सफर कर रही थी। इसी कोच में बिहार के कुछ युवक भी सफर कर रहे थे। जिन्होंने युवती को परेशान करना शुरू किया। आपत्तिजनक कमेंट किये। यहां तक कि सिगरेट का धुआं तक चेहरे पर छोड़ते रहे। युवती के अनुसार उसने 182 पर शिकायत की तो आरपीएफ जवान आये जो युवकों को समझाकर चलते बने। यहां से युवकों ने और परेशान करना शुरु कर दिया। तब युवती ने कटनी में परिजनो को जानकारी दे दी। जैसे ही ट्रेन कटनी आई परिजनों के साथ अन्य लोगों ने 21 मार्च की शाम उन युवकों की जमकर खबर ली। कपड़े उतारकर पीटा। इस घटना की शिकायत 24 को जीआरपी कटनी में की गई। डीएसपी लोकेश मार्को ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129