शिवपुरी। चूना खो आश्रम जल्द ही विकास के नए आयाम तय करेगा। यहां एक स्टॉप डेम का सांसद निधि से जल्द निर्माण किया जाएगा। इस बात की जानकारी ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को दी। आप आश्रम पहुंचे थे इस मौके पर महाराज चूना खो के साथ साथ शिवपुरी डीएफओ सुधांशु यादव, रेंजर माधव सिकरवार भी मौजूद थे। इन सभी ने मिलकर आश्रम परिसर में रूद्राच, कदम आदि के पौधे लगाये। बताया कि सासंद निधि से एक स्टॉप डेम यहाँ बनाया जायेगा जिसका निर्माण फारेस्ट विभाग द्वारा किया जायेगा। आपको बता दें कि चूना खो एक ख्यातिनाम तीर्थ है और यहां प्राकृतिक वातावरण में दुर्लभ प्रजाति के पेड़ मौजूद हैं।
mohna लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mohna लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#धमाका_न्यूज: मोहना में हुई दुर्घटना में दो घायल, मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने कराया अस्पताल में भर्ती
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 9 जुलाई 2025
8:46 pmमोहना। शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन स्थित मोहना इलाके में दो लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मौके पर पहुंची मोहना 108 ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके पहले 108 एंबुलेंस स्टाफ emt शुभम शाक्य, पायलट रविंद्र सिंह ने उनको मोहना हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिलवाया। उसके बाद उनको ग्वालियर रेफरकिया। घायलों के साथ मौजूद आकाश ने बताया कि सुनील और पुरुषोत्तम को किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
#धमाका_बड़ी_खबर: नगर पालिका शिवपुरी की अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पति संजय दुबे, ठेकेदार अर्पित शर्मा, दीपू शर्मा के विरुद्ध मोहना थाना पुलिस ने पार्षद तारा चंद्र राठौर के भाई मनीष राठौर के साथ गाली गलौज, मारपीट, कपड़े फाड़ने को लेकर केस दर्ज
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 25 जून 2025
12:53 amशिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी की अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पति संजय दुबे, ठेकेदार अर्पित शर्मा, दीपू शर्मा के विरुद्ध मोहना थाना पुलिस ने पार्षद तारा चंद्र राठौर के भाई मनीष राठौर के साथ गाली गलौज, मारपीट, कपड़े फाड़ने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। बी एन एस की धाराओं 223 के तहत 296, 115, 351 (2), 3(5) की धाराओं में केस दर्ज किया है। ये घटना तब घटी जब जय विलास में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद सौगंध खाने वाले पार्षदों की टीम वापस आ रही थी और बलराम होटल पर भोजन के लिए रुकी। मारपीट को लेकर मनीष ने जो केस दर्ज करवाया है उसके अनुसार फरियादी मनीष राठौर पुत्र परसादीलाल राठौर निवासी इंदिरा कॉलोनी शिवपुरी ने हमराह अपने भाई ताराचंद राठौर के साथ थाना आकर रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 24.06.2025 को मैं अपनी इनोवा कार क्रमांक MP33BB2067 से ग्वालियर से शिवपुरी जा रहा था रास्ते में बलराम होटल मोहना पर खाना खाने के लिये समय करीबन रात 09.30 बजे होगे और खाना खाकर बलराम होटल के वाहर टहल रहा था तभी अर्पित शर्मा और दीपू शर्मा तथा संजय दुवे निवासीगण शिवपुरी मेरे पास आये और वार्ड नंबर 28 में रोड डालने की बात को लेकर अर्पित शर्मा, दीपू शर्मा और संजय दुबे मुझे मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगे मैने तीनों को गाली देने से मना किया तो अर्पित शर्मा और दीपू शर्मा ने हाथ मुक्कों से मेरे साथ मारपीट की और संजय दुबे ने मेरी टी शर्ट फाड़ दी मारपीट में मेरी पीठ, सिर, सीने व दाहिने हाथ की कलाई में मुदी चोट आई है शोर सुनकर मेरे साथ वाले आये तो तीनो लोग जाते जाते कह रहे थे कि आइंदा रोड डालने की बात वोला तो जान से खत्म कर देगें घटना को आसपास खड़े निशार खान एवं संदीप सक्थैना ने देखी है सो रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे।
#धमाका_बड़ी_खबर: अचानक आई फोरलेन पर दौड़ती गाय से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल, मोहर्रम में शामिल होकर शिवपुरी लौट रहे थे, संजीवनी बनी 108
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 17 जुलाई 2024
8:08 pmशिवपुरी। प्रदेश भर में कमलनाथ सरकार की बड़ी उपलब्धि गौ शालाओं का निर्माण रहा था। आलीशान गौ शालाएं प्रदेश भर में बनी पड़ी हैं लेकिन गाय की पूजा करने वाली बीजेपी सरकार उनका उपयोग नहीं कर पा रही नतीजे में सड़कों पर मवेशी स्वयं और लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। खासकर गाय, बैल सड़कों पर मोजूद रहते हैं। ये तो तब भी ठीक लोग उनसे बचकर निकलते हैं लेकिन अचानक सामने आने वाले मवेशियों से लोग अक्सर टकराकर घायल हो जाते हैं। आज ऐसा ही एक मामला थाना सुभाषपुरा और मोहना सीमा के बीच सामने आया हैं। जब ग्वालियर से मोहर्रम मना कर शिवपुरी लोट रहे दो युवक अमीर खान और असद खान शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन पर अचानक सड़क पर आई गाय से टकराकर गंभीर घायल हो गए। जिसमें असद खान की हालत नाजुक है। दुर्घटना कितनी भयावह होगी इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता हैं की गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
संजीवनी बनी एंबुलेंस 108, तत्काल पहुंची, दिया मौके पर उपचार
सदस्यता लें
संदेश (Atom)











































%20(1).webp)

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com