Responsive Ad Slot

nepal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
nepal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#mamakadhamakanews: नेपाल में आई भीषण बाढ़: अब तक 17 लोगों के शव बरामद, 100 से ज़्यादा भारतीय लापता, कई लोगोंकी मौत, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

nepal नेपाल। नेपाल और तिब्बत सीमा पर बुधवार को आई भयानक फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) ने तबाही मचा दी है जबकि अभी खतरा टला नहीं है। बुधवार (26 अगस्त 2026) सुबह करीब 9:00 बजे तिब्बत की तरफ से आया यह सैलाब भारी मलबे के साथ भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बहने लगा, जिससे नेपाल के निचले इलाकों में अचानक भीषण बाढ़ आ गई। 
वैज्ञानिकों के शुरुआती अनुमान के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर से बर्फ और चट्टान का एक बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिर गया। इस मलबे (Avalanche) ने ल्हेंदे खोला (Lhende Khola) नदी के रास्ते को रोक दिया, जिसके बाद पानी का भारी दबाव बना और वह अचानक फूट पड़ा। 
नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई 
नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 157 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 400 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें 100 से ज्यादा भारतीय पर्यटक और तीर्थयात्री (कैलाश मानसरोवर यात्रा वाले) शामिल हैं। नेपाल के करीब 85 सुरक्षाकर्मी और मिलिट्री जवान भी लापता हैं। नेपाल-चीन सीमा का प्रमुख व्यापारिक केंद्र ग्यिरोंग (रसुवागढ़ी) पोर्ट पूरी तरह मिट्टी और मलबे में दफन हो गया। कई लोहे के पुल, हाईवे और बस्तियां बह गईं। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा है, जिससे 430 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। 
  • रेड अलर्ट जारी: 
  • नेपाल प्रशासन ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।
  • दूसरी बाढ़ का खतरा: 
  • विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऊपर बॉर्डर पर अभी भी मलबा अटका हुआ है, जिससे एक और फ्लैश फ्लड (दूसरी बाढ़) आने की आशंका बनी हुई है।
  • रेस्क्यू ऑपरेशन: 
  • नेपाल सेना और पुलिस हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी है, हालांकि खराब मौसम और कटी हुई सड़कों के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
  • भारत की मदद: 
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात कर हर संभव मानवीय सहायता और रेस्क्यू टीमों को भेजने का भरोसा दिया है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

















  • #धमाका बड़ी खबर: Earthquake News: नेपाल, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक हिली धरती, नेपाल में एक हजार घर को नुकसान, 126 की मौत

    कोई टिप्पणी नहीं

    मंगलवार, 7 जनवरी 2025

    दिल्ली। नेपाल, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में आज सुबह-सुबह धरती कांप उठी। मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, कुछ पल तक चीजें हिलने लगीं। दिल्ली-एनसीआर, एमपी और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर भारत में मंगलवार तड़के सुबह करीब 6.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।खासकर उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 7.1 थी, यह 6.35 बजे आया। जिससे करीब एक हजार घरों को नुकसान हुआ जबकि 126 लोगों की मौत की खबर है। लोगों ने बताया कि भूकंप एक दो नहीं बल्कि कई बार आया, तीन घंटे में 50 झटके महसूस किए गए। इधर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में रहने वाले लोगों की भूकंप से नींद खुली। भूकंप इतना तेज था कि लोग डरकर नींद से उठ गए और घर से बाहर निकल आए। 















    #धमाका खास खबर: "जय श्रीराम" के "नारों से गूंजी" "नेपाल की धरती", जब "शिवपुरी" MP के युवा "भारत से पहुंचे नेपाल", देखिए VIDEO

    कोई टिप्पणी नहीं

    सोमवार, 6 जनवरी 2025

    * आठ दिन की यात्रा में पुम्दी कोट, मनकामना, पशुपतिनाथ, सतीमाता, जनकपुर सहित तमाम हिन्दू तीर्थों पर पहुंचा जत्था
    शिवपुरी। यूं तो भारत में ही हिन्दू धर्म से जुड़े तमाम तीर्थ और धार्मिक स्थान हैं, लेकिन शिवपुरी के पाँच युवाओं ने भारत की सीमा से परे हिन्दू राष्ट्र नेपाल की आठ दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान सरहद के पार भारत की संस्कृति और धार्मिक आस्था का ध्वज फहराते हुए नेपाल की धरती पर जयश्री राम के नारे बुलंद कर डाले। दरअसल शिवपुरी MP के रहने वाले लेखक और ब्लॉगर नीरज सरैया, राष्ट्रीय कवि प्रदीप अवस्थी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेहसिंह रघुवंशी व समाजसेवी बृजेन्द्र भार्गव कुल्लू एवं मनोज खत्री आठ दिन की विदेश यात्रा पर समीपस्थ देश नेपाल पहुंचे जहां उन्होंने न केवल नेपाल बल्कि हिन्दुस्तान की आस्था का केन्द्र रहे पोखरा के पुम्दी कोट में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए,
    (नेपाल में जय श्री राम के नारे लगाते MP शिवपुरी के युवा)
    वहीं सतहतल से करीब 200 मीटर नीचे स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर ,विंध्यवासिनी मंदिर स्थित मां के दर्शन किए और पराये देश की धरा पर राम जी, हनुमान जी सहित मां के जयकारे लगाए। इसके बाद इन युवाओं का काफिला सात पर्वत श्रृंखलाओं के ऊपर स्थित मां मनकामना के मंदिर पर उडऩ खटोला के रास्ता पहुंचा और यहां मां के दरबार में भारत देश की समृद्धि,शांति और सौहाद्व की कामना की। आगे यह दल विश्वविख्यात काठमाण्डू स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन करते हुए भोलेनाथ के जयकारे बुलंद किए और वहां से जानकी मैया की जन्मस्थली जनकपुर पहुंचा और यहां भी मां जानकी और श्रीराम के नारे लगाए। यहां से स्वदेश वापसी करते हुए इन युवाओं का काफिला भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचा और यहां प्रभुराम के दर्शन उपरांत आज देर शाम शिवपुरी पहुंचा। इस समूह का नेतृत्व कर रहे नीरज सरैया ने बताया कि यह पूरी यात्रा बहुत ही आनंदमयी, मस्तिष्क और मन में भारतभूमि की धार्मिक आस्थाओं और प्रभु के प्रति समर्पण के संचार का माध्यम रही। दल के सदस्य प्रदीप अवस्थी ने कहा कि नेपाल में भी भारत की ही तरह हिन्दू परंपराओं धर्म और धार्मिक आस्थाओं का समर्पण और गहराई से पालन किया जा रहा है जो धार्मिक तौर पर गर्व का विषय है। इस दल के शिवपुरी लौटने पर शहर के धर्मप्रेमी लोगों ने सभी का जोरदार स्वागत किया।















    © all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
    made with by rohit Bansal 9993475129