Responsive Ad Slot

uttrakhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
uttrakhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_खास_खबर: हेलीकॉप्टर से B.Ed की परीक्षा देने पहुंचे राजस्थान के 5 लड़के

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

#पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यद्वालय की बीएड परीक्षा के लिए इंटरनेट पर राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी को परीक्षा केंद्र चुनना राजस्थान के चार परीक्षार्थियों की जेब पर भारी पड़ गया। हेरीटेज कंपनी के संचालक से अनुरोध के बाद तय समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए हल्द्वानी से हैलीकाप्टर से मुनस्यारी आना जाना पड़ा। राजस्थान के बालोतारा जिला निवासी ओमाराम जाट, मागाराम जाट , प्रकाश चंद्र जाट, नरमत कुमार और लकी चौधरी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्याल से बीएड करते हैं। जब परीक्षा केंद्र चयन की बात आई तो उन्होंने इंटरनेट पर परीक्षा केंद्र देखे तो उन्हें राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी पसंद आया। परीक्षा देने के लिए राजस्थान से हल्द्वानी पहुंच गए। हल्द्वानी से परीक्षार्थियों ने टैक्सी से मुनस्यारी पहुंचने के लिए प्रयास किया तो हल्द्वानी में मार्ग बंद होने से कोई भी टैक्सी चालक तैयार नहीं हुआ ।उधर दूसरे दिन परीक्षा होने के कारण चारों हैलीकॉप्टर से मुनस्यारी जाने का निर्णय लिया। 
बुधवार को मौसम खराब होने से हैली सेवा भी नहीं चली। अंत में चारों परीक्षार्थियों ने हैरीटेज के मालिक रोहित माथुर से सम्पर्क कर अपनी समस्या बताई । संचालक ने भी उनकी समस्या को सुनते हुए अनुमति दे दी ओर बुधवार को दो पायलटों के साथ सात सीटर हैलीकाप्टर दो पायलटों के साथ मुनस्यारी को उड़ा। हैलीकॉप्टर में पांच परीक्षार्थी ओर दो पायलट रहे । परीक्षार्थियों को मुनस्यारी पहुचाने के बाद हैलीकॉप्टर सवारियां लेकर हल्द्वानी चला गया। गुरुवार को पांचों परीक्षार्थी हल्द्वानी -मुनस्यारी हैली सेवा से ही वापस हल्द्वानी लौटे।
जानिए कितना हुआ खर्च
हैलीकॉप्टर से प्रति यात्री टिकट एक तरफ का 5200 रुपए हैं । प्रति परीक्षार्थी को हल्द्वानी से मुनस्यारी आना जाना 10,400 रुपए पड़ा । सड़क मार्ग वाया अल्मोड़ा होकर हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया प्रति सवारी 1 हजार रुपए और मार्ग बंद होने पर वाया रानीखेत , बागेश्वर से होते हुए 1500 रुपए का किराया है।इस समय मार्ग बंद होने से किराया 15 सौ रुपए चल रहा है। सड़क मार्ग से आवाजाही होने पर प्रति परीक्षार्थाी को 3000 रुपए व्यय करने पड़ते परंतु मार्ग बंद होने के चलते साढ़े तीन गुना अधिक व्यय वहन करना पड़ा है।
September 08, 2025, features four B.Ed students from Rajasthan who chartered a helicopter to reach their exam center in Munsiyari, Uttarakhand, due to road closures caused by floods and landslides. The students, who faced a difficult and lengthy road journey, were able to complete the trip in just 30 minutes by air, with their story and viral selfie highlighting their extreme dedication to their exams













#धमाका_बड़ी_खबर: उत्तरकाशी में गंगोत्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव धराली इलाके में बादल फटा, तबाही, आर्मी कैंप प्रभावित, 30 फुट तक जमा मलवा

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

Uttarakhand Cloudburst News Updates :  उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के धराली के पास खीर गंगा नदी के ऊपर मंगलवार को बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे वहां स्थित 20-25 होटल और होम स्टे बह जाने और 50 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है जबकि इसी इलाके में स्थित आर्मी के कैंप के प्रभावित होने से दस से अधिक जवान लापता बताए जा रहे हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रभावित इलाके में सभी जरूरी सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हों। बिजली विभाग और जल विद्युत निगम मिलकर काम कर रहे हैं। आज रात तक बिजली बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आपदा में फोन, इंटरनेट और टावरों को नुकसान पहुंचा है, जिसे ठीक किया जा रहा है। सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह की मदद दी जाएगी।
इधर डीएम ने बताया कि इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, भूस्खलन में सेना के कुछ जवानों के लापता होने की भी खबर है। ये सभी जवान निचले हर्षिल क्षेत्र में स्थित एक कैंप से लापता हैं।
 घटना के वायरल वीडियो में उत्तरकाशी के धराली गांव की एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भयावह दृश्य सामने आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिनमें लोग दहशत में चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया। इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी लापता हो गए हैं। अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। आपदा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं और चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। आपदा के बाद धराली में 30 फीट तक मलबा जमा हो गया, जिससे बाजार की कई दुकानें और आसपास के मकान जमींदोज हो गए।
धराली गंगोत्री धाम से 18 किमी दूर
धराली गांव उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित एक छोटा पहाड़ी गांव है। यह गांव भागीरथी नदी के किनारे, हर्षिल घाटी के पास बसा हुआ है।
धराली गांव गंगोत्री यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है। गंगोत्री धाम से पहले यह अंतिम बड़ा गांव है, जहां से लोग आगे की कठिन चढ़ाई के लिए रुकते हैं। तीर्थयात्रियों को यहां रहने और खाने की सुविधा मिलती हैं।
देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 18 किमी दूर है। अब तक यह सामने नहीं आया है कि आपदा के वक्त यहां कितने लोग मौजूद थे। प्रशासन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 
हरिद्वार में मनसा देवी के पास रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड, ट्रेल बंद
हरिद्वार में मनसा देवी के पास रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हुई। इससे दिल्ली, देहरादून रेलवे लाइन बंद होने की खबर है। 
हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय मोड में
उत्तराखंड में आपदा राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को पूरी तरह तैयार रखा गया है। चंडीगढ़, बरेली और सरसावा एयरबेस पर ये हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय मोड में हैं, ताकि किसी भी खतरे या आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। ये हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो जाएंगे और राहत एवं बचाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
कई घर बह गए
गंगोत्री जाने वाले रास्ते पर स्थित धराली के ऊंचाई वाले गांवों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई, जिससे कई घर बह गए और कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। धराली गंगोत्री जाने के रास्ते में मुख्य पड़ाव है और यहाँ कई होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में कहीं बादल फटने के बाद यह विनाशकारी बाढ़ आई। उत्तरकाशी के ज़िला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। हर्षिल से सेना की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

#धमाका_बड़ी_खबर: Uttrakhand के रुद्रप्रयाग में 5 यात्रियों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का Video देखिए

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 7 जून 2025

Uttrakhand। रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में केदारनाथ के लिए जा रहा एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर लैंड हुआ। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर ने बड़ासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। सह पायलट को हल्की चोट की सूचना है। सीईओ यूकाडा सोनिका ने जानकारी दी कि क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है बाकी शटर ऑपरेशन तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।
                  (देखिए video)
#Uttarakhand #Rudraprayag #Kedarnath #Helicopter #dhamakaonlinenewsMP 











#धमाका_बड़ी_खबर: तीर्थयात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा हेलिकॉप्टर क्रेश, 5 की मौत, 2 गंभीर

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 8 मई 2025

उत्तराखंड। तीर्थयात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी में क्रेश हो गया जिसमें 5 की मौत हो गई है, 2 गंभीर हैं। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। प्रशासन ने बताया कि पायलट के अलावा 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे।हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ है। हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून से खरसाली के लिए उड़ान भरी थी। खरसाली से इन्हें गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।








धमाका बड़ी खबर: पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा की

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

केदारनाथ। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे के दौरान श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की, आदिगुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल के दर्शन किए।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129