Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी पुलिस की कार्रवाई, 7 पेटी अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 350 क्वार्टर जब्त

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 27 मई 2026

shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 7 पेटी अवैध देसी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई जा रही है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले व नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। दिनांक 27.05.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोहरी बस स्टैंड के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से खड़ा है।
तलाशी में मिली 350 क्वार्टर शराब
सूचना की तस्दीक करने पहुंची पुलिस टीम ने पोहरी बस स्टैंड की तरफ घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोका। उसके पास सफेद प्लास्टिक के दो कट्टे थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल सेन उर्फ गोलू (उम्र 20 वर्ष), निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी बताया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद कट्टों की तलाशी ली, तो उनके भीतर गत्ते की 7 पेटियां पाई गईं। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा (कुल 350 क्वार्टर) भरी हुई थी।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
वैध लाइसेंस या दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 415/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 374 गजेंद्र परिहार, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 285 राहुल कुमार और आर. चालक 259 शरद यादव की विशेष भूमिका रही।














#धमाका_न्यूज: अभा ग्राहक पंचायत ने दूधियों की हड़ताल का जनता के पक्ष में जताया विरोध

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। जिले में दूधियों द्वारा जो दूध की हड़ताल की गईं हैं, उस अवैधनिक हड़ताल का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला शिवपुरी आम जनता के पक्ष में विरोध करती है। उक्त बयान जितेंद्र रघुवंशी जिला अध्यक्ष, हरवीर सिंह चौहान कार्य समिति सदस्य ने दिया।














#धमाका_न्यूज: रोटरी क्लब गोद लेकर भुला, आंधी में गिरा रोटरी स्टैंड पर बिजली का पोल हवा ने लटका, रात में रहता गहन अंधकार, शहर के कलेक्ट्रेट के समीप स्थित रोटरी चौक बदहाली का शिकार, लायंस चौक भी हुआ उजड़ा चमन, नगर के लगभग चौराहे ट्रैफिक के अनुकूल नहीं

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। शहर के कलेक्ट्रेट के समीप स्थित रोटरी चौक बदहाली का शिकार है। रात भर अंधकार में डूबा रहने वाला ये रोटरी चौराहा पहले ही अपनी हरियाली को खो चुका था और अब बीते रोज आई आंधी में चौराहे के अंदर लगा एक लोहे का पोल रोटरी स्टैंड पर आकर टिक गया है। जिसे अभी तक न तो किसी रोटेरियन ने हटाया न ही रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी समीर गांधी ने जिनकी इसी रोटरी चौक के ठीक सामने दो कोठियाँ मौजूद हैं। उन्हें न तो ये गिरा पोल नज़र आता न रात का अंधकार जिसे नगर पालिका को दूर करना चाहिए। 
बड़े जतन से चौराहे लिए थे गोद अब भुला दिए गए
नगर में नामी गिरामी समाजसेवी संस्थाएं  वैसे भी कोई ठोस काम कम ही करती हैं। अपने निजी हित या संस्था के ऊपर से थोपे जाने वाले लक्ष्य को पूरा करने के अलावा ये संस्थाएं यदा कदा किसी ठोस काम में शामिल होती हैं और उस काम को भी बाद में भुला देती हैं। आपको याद दिला दें कि उक्त रोटरी चौक को रोटरी क्लब ने नगर पालिका से गोद लिया था जबकि एमएम अस्पताल के पास वाले चौराहे को लायंस क्लब ने गोद लिया था। दोनों चौराहे अपनी साख बचाने को संघर्ष कर रहे हैं। 
एक भी चौराहा ट्रैफिक के अनुकूल नहीं
शहर में स्टेटकालीन माधव चौक, अस्पताल चौराहा, कष्टम गेट को छोड़कर कोई भी चौराहा या तिराहा ट्रैफिक नियम के अनुरूप नहीं बना है। यानि कोई एक किनारे पर बना दिया गया है जबकि कोई किसी कोने में या इनके साइज छोटे करने से लोग चौराहे की परिक्रमा ट्रैफिक नियम से नहीं करते बल्कि रोंग साइड आते जाते हैं। उदाहरण के लिए अग्रसेन चौराहा, रोटरी चौक, लायंस चौक, बीटीपी चौक, फिजिकल पर परशुराम चौक, ग्वालियर बायपास स्थित चौक, गुना नाके का चौक, महाराणा प्रताप चौक, गुरुद्वारा चौक सहित जो भी चौराहे हैं उन्हें न्यू ले आउट के साथ बनाने की आवश्यकता है या फिर इनके आसपास स्थाई निर्माण करना या बेरीकेट करके नियम से ट्रैफिक चलाया जा सकता है। 














© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129