Responsive Ad Slot

#makadhamakanews: शिवपुरी के आर्यन ने पुणे बैडमिंटन में बढ़ाया जिले का गौरव

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 2 अगस्त 2026

शिवपुरी/पुणे। जिले के युवा खिलाड़ी आर्यन अवस्थी, जो वर्तमान में Tata Consultancy Services (TCS), पुणे में JLR Cyber Security Team में कार्यरत हैं, ने TCS JLR बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगभग 500 खिलाड़ियों ने सहभागिता की जिसमें आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह उनके कॉर्पोरेट जीवन की पहली ट्रॉफी है।
स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर बैडमिंटन और विशेष रूप से टेबल टेनिस में अनेक पदक एवं ट्रॉफियां जीत चुके आर्यन ने कॉर्पोरेट जीवन में भी अपनी खेल यात्रा को निरंतर जारी रखा है।
 वर्तमान में वे TCS Table Tennis Team के कप्तान (Captain) हैं जो कि शिवपुरी जिले के लिए गौरव कि बात हैं। आर्यन आगामी विभिन्न कॉर्पोरेट टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में TCS का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आर्यन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता श्री सीएम अवस्थी, कल्पना अवस्थी एवं कोच निखिल चौकसे को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं जिले के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
















#mamakadhamakanews: गुना जिले में पुलिस ने एक जोड़े (युवक-युवती) से लूटपाट, मारपीट और युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 1 अगस्त 2026

गुना। दिल्ली का निर्भया कांड आज भी लोग नहीं भूले हैं, देश में कानून की सजा कठोर न होने के परिणामस्वरूप हैवानियत की जद में समाये भेड़िये इंसानी शक्ल लेकर आप और हमारे बीच मोजूद हैं। कुछ इसी तरह के 7 दरिंदों ने देश भर में ख्यातनाम टेकरी सरकार हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए एक जोड़े (युवक-युवती) को रास्ते में वाहन पंचर के बहाने रोका और जंगल में ले जाकर ज्यादती करने लगे। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने उक्त एक जोड़े (युवक-युवती) से लूटपाट, मारपीट और युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता गुना पुलिस और नवगठित एसआईटी (SIT) ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर हासिल की है। मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात 30 जुलाई 2026 की रात को जिला मुख्यालय से सटे धरनावाड़ा थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा नेशनल हाईवे-46 पर घटित हुई थी।
घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की मुख्य बातें:
झांसा देकर रोका और जंगल में खींचा: झारखंड निवासी एक इंजीनियर (जो गुना की नेशनल फर्टीलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत है) अपनी 26 वर्षीय मंगेतर (कोलकाता निवासी) के साथ हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहा था। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बाइक पंचर होने का झूठा झांसा देकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाश दोनों को घसीटकर पास के बोरखेड़ा जंगल में ले गए।
लूटपाट और बर्बरता
बदमाशों ने जोड़े के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनके मोबाइल फोन, पर्स व अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
पुलिस की समय पर एंट्री
घटना के दौरान किसी राहगीर ने डायल-112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचना दे दी। मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले, जिससे दुष्कर्म की कोशिश नाकाम हो गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान:
 तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने निम्नलिखित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो स्थानीय बंजारा समुदाय से हैं:
* बबलू बंजारा (उम्र 23 वर्ष)
* छोटू बंजारा (उम्र 28 वर्ष)
* सरदार उर्फ करम सिंह बंजारा (उम्र 30 वर्ष)
* महेंद्र बंजारा (उम्र 20 वर्ष)
* दिनेश बंजारा (उम्र 28 वर्ष)
सामान बरामद और सख्त कार्रवाई:
 पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिए हैं। गुना एसपी (SP) हितिका वासल के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 70(1) (गैंगरेप का प्रयास), 127(1) और 310(2) के तहत गंभीर केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
















#mamakadhamakanews: दिखाई दिया टाइगर, माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से होकर गुजरी शिवपुरी झांसी रोड पर हरियाली के बीच खड़ा था तांडव!, लोग बोले, "टाइगर है उसके साथ बच्चे भी हैं, तभी एक और आवाज आई 5, 6 बच्चे हैं, किसी ने सीटी बजाई तो किसी में कहा फ्री में दिख गया", देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व वर्षाकाल में वैसे तो पर्यटकों के लिए बंद है लेकिन माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से होकर गुजरी शिवपुरी झांसी रोड पर सेलिंग क्लब गेट से आगे कभी कभी टाइगर की मौजूदगी देखी जाती रही है। इसी के चलते आज शनिवार को कुछ राहगीरों को टाइगर के दीदार हुए जिसका video वायरल हो गया है। दरअसल शनिवार को बड़ी संख्या में लोग दतिया मां पीताम्बरा के दर्शन के लिए जाते हैं उन्हें टाइगर के भी दीदार हुए। जिस दौरान टाइगर को कैमरे में कैद किया गया लोग आपस में बातचीत करते सुनाई दिए।
किसी ने कहा टाइगर है उसके साथ बच्चे भी हैं, तभी एक और आवाज आई 5, 6 बच्चे हैं, किसी ने सीटी बजाई तो किसी में कहा फ्री में दिख गया। कुलमिलाकर लोगों ने तरह तरह की बातचीत करते हुए कुछ देर हरियाली के बीच खड़े रहे टाइगर के दीदार किए हालाकि वह अकेला ही नजर आया जो सम्भवतया तांडव हो सकता है। इस बारे में माधव टाइगर रिजर्व के अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके।
















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129