Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह सम्पन्न

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 7 सितंबर 2026

* जिले की समस्त तहसीलों से कर्मचारियों ने की शिरकत 
शिवपुरी। एक बेहतरीन शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि छात्र के भीतर छिपी हुई संभावनाओं को जगाता है। आज का दिन उन सभी शिल्पकारों को नमन करने का है जो मिट्टी को सोना बनाता है। यह बात मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने कहीं। शिक्षकों की टीईटी परीक्षा को लेकर उन्हाने कहा कि यह निर्णय सर्वोच्च्य न्यायालय का है। जिसमें म.प्र. सरकार आपका पक्ष मजबूती से रख रही है। हम आपके साथ हैं।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राजकुमार सरैया, अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गत दिवस शगुन वाटिका में म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्मपन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ माॅ भारती की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर किया गया। मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजप राजू बाथम, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर, हरवीर रघुवंशी, भाजपा कार्यालय मंत्री हरिशंकर दुवे, पूर्व उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, समाजसेवी रमेश रावत, सुश्री हरभजन कौर, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राजकुमार सरैया, श्रीमती रितु श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। भारतीय मजदूर संघ की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिंह यादव, विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष मंजू धाकड़, कौशल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी मंचाशीन अतिथियों का राज्य कर्मचारी संघ द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में कार्य करने पर शिक्षक राजेश शर्मा प्राचार्य रायश्री, भूपेन्द्र शर्मा प्राचार्य कुुंवरपुर, अचल श्रीवास्तव प्राचार्य संदीपनी पोहरी, मुकेश मिश्रा प्राचार्य सतनबाड़ा, केशव शर्मा कन्या कोर्ट रोड़, राजेन्द्र गौतम, गोविन्द अवस्थी, अमरदीप श्रीवास्तव, रामनाथ कोली, राजेन्द्र तैमक, धमदीप बोद्ध, तथा समाजसेवा के क्षेत्र में संघ को विशेष सहयोग करने पर राजेश शर्मा आदि को शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात तहसील एवं ब्लाॅक ईकाई के शेष पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। मंच का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। अंत में सभी का आभार जिला सचिव राज कुमार सरैया द्वारा प्रकट किया गया। समारोह में राज्य कर्मचारी संघ के दिलीप शर्मा, अशोक वर्मा, हिम्मत सिंह सोनकर, राजीव पुरोहित, उमाशंकर चैरसिया, रामेश्वर गुप्ता, राजू शर्मा, महेन्द्र रावत, गोविन्द शर्मा, ब्रजेन्द्र कुशवाह, हरिओम केवट, इन्द्रजीत धाकड़ तहसील एवं ब्लाॅक अध्यक्ष विवेक गौतम, संजय त्रिवेदी, अमर सिंह कुशवाह, जितेन्द्र दिवाकर, ब्रजेन्द्र सिंह नरवरिया, पातीराम पाल, धमेन्द्र जैन, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज मिश्रा, राकेश सोनी, संजय कुमार पाठक, कौशल ग्वाल, विनोद ओझा, बनवारी धाकरे, श्रीमती अंजू यादव, शोभा आहूजा, अतरसिंह गोलिया आदि कार्यकिारिणी सहित उपस्थित थे। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया है।











#mamakadhamakanews: 9 स्कूलों में हुई भारत को जानो प्रतियोगिता, अब दो दो होनहार चयनित होकर 13 सितंबर रविवार को पूर्णत: डिजिटल प्रश्न मंच में सहभागिता करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के 9 स्कूलों में अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया गया। संस्कार प्रकल्प के तहत यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर सभी शाखाओं द्वारा आयोजित किया गया है, इसी क्रम में शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा अपने सदस्यों की टोलियां बनाकर शहर के नौ स्कूलों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया| इस परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग में 685 और वरिष्ठ वर्ग में 452 बच्चों ने सहभागिता की|
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से एक विद्यार्थी के 50 में से 50 अंक भी प्राप्त हुए
प्रत्येक स्कूल से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में दो दो बच्चे चयनित किए जाएंगे और उनकी टीम बनाकर 13 तारीख को होने वाले पूर्णत: डिजिटल प्रश्न मंच में सहभागिता करनी होगी, इस प्रतियोगिता में चयनित टीम आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी, इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रांत की 23 शाखाएं भाग लेंगे यह जानकारी प्रांतीय संयोजक भारत को जानो श्रीमती पूनम भाटिया द्वारा दी गई। इस प्रतियोगिता मे  भारत   से ही संबंधित प्रश्न होते हैं इसमें भारतीय धर्म, इतिहास ,राजनीति, खेल और करंट अफेयर के प्रश्न पूछे जाते हैं सात राउंड में आयोजित होने वाली प्रश्न मंच प्रतियोगिता डिजिटल रूप से  आयोजित किया जाता है इस प्रतियोगिता के तकनीकी विशेषज्ञ श्री नीरज जैन एवं श्री कपिल भाटिया द्वारा 1100 प्रश्नों से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जाता है जिसमें बच्चों से जो प्रश्न पूछे जाते हैं वह सामने स्क्रीन पर भी नजर आते हैं और स्कोर बोर्ड भी पूर्णतः डिजिटल होता है अंत्य आधुनिक तकनीकी से बजर प्रणाली का इसमें उपयोग किया जाता है जो वर्तमान में केबीसी में उपयोग हो रहा है यह जानकारी शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार श्री महेंद्र उपाध्याय एवं भारत को जानो प्रतियोगिता की संयोजक श्रीमती रेणु अग्रवाल द्वारा दी गई।











#mamakadhamakanews: बीजेपी जिला कार्यसमिति बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा

कोई टिप्पणी नहीं
Shivpuri शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की जिला कार्यसमिति बैठक एवं जिला कार्यशाला का आयोजन स्थानीय नक्षत्र गार्डन में किया गया। बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री लवलेश जैन को अभियान की जिला स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश स्तर पर तैयार किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को जिला स्तर पर समर्थन दिलाने के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बैठक की भूमिका एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री के.पी. परमार ने राजनीतिक प्रस्ताव को उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष पढ़कर सुनाया। प्रस्ताव के समर्थन में कोलारस विधायक महेंद्र यादव, संदीप माहेश्वरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, ओमप्रकाश खटीक, प्रह्लाद भारती, लखन सिंह बघेल, बदरवास मंडल अध्यक्ष कल्याण यादव, लोकपाल लोधी एवं नरेंद्र बिरथरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और प्रस्ताव का समर्थन किया।
कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिरथरे, जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी, जिला महामंत्री के.पी. परमार, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लोकपाल लोधी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक रहे।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129