Responsive Ad Slot

#धमाका_धर्म: धूमधाम से हुआ गणपति बप्पा का आगमन, गणेश चतुर्थी पर शिवपुरी में गूंजे जयकारे, डीजे की धुन पर थिरकते भक्त जोश के साथ लाए श्रीजी, पांडालों में हुआ आराधना का दौर शुरू, अभिजीत मुहूर्त में घर घर विराजे भगवान गणेश

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 14 सितंबर 2026

* मुंबई की तर्ज पर हुआ गणपति का भव्य आगमन, कमलागंज, फिजिकल का राजा, राधारमण मंदिर, पुरानी शिवपुरी सहित कई स्थानों पर पहुंचीं प्रतिमाएं
शिवपुरी। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज 14 सितंबर को पूरा शिवपुरी शहर गणपति भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शहर में इस बार मुंबई की तर्ज पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन देखने को मिला, जिसने गणेशोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले 13 सितंबर से ही शहर में गणेश प्रतिमाओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था। कमलागंज, फिजिकल का राजा, राधारमण मंदिर, पुरानी शिवपुरी सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं पहुंचने लगी थीं। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ बप्पा का स्वागत किया।
वहीं 13 सितंबर की रात और 14 सितंबर को दिन से लेकर रात तक कई प्रमुख गणेश प्रतिमाओं के भव्य आगमन ने शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। इनमें टेकारी का राजा, कस्टम गेट के गणेश जी सहित अन्य प्रमुख गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं। आकर्षक सजावट, जयकारों और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच बप्पा को पंडालों तक पहुंचाया गया। देर रात तक कई स्थानों पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। साथ ही मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर भी भगवान गणेश जी की आराधना का दौर शुरू हुआ यहां नगर के व्यवसाई सेठ होंडा के मालिक विनायक सेठ के स्वर्गीय पिताजी अनिल सेठ ने भगवान गणेश जी की स्थापना मंदिर परिसर में करवाई थी। 
संतुष्टि में भी विराजे भगवान गणेश
शहर की पूर्ण विकसित कॉलोनी संतुष्टि में भी गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। इसके पूर्व भगवान गणेश जी को धूमधाम से कॉलोनी लाए फिर विधिविधान से पूजा की।
बप्पा के भव्य आगमन से बढ़ी शहर की रौनक
गणेश प्रतिमाओं के आगमन के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। आकर्षक ढंग से सजी गणेश प्रतिमाओं के साथ निकले आगमन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ऐसा लगा मानो शिवपुरी में भी मुंबई की तर्ज पर गणपति आगमन का उत्सव मनाया जा रहा हो।
आज गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की स्थापना की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
आने वाले दिनों में भी रहेगी गणपति भक्ति की धूम
गणेश चतुर्थी के बाद आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम ढलते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी और भगवान श्री गणेश की आराधना से शहर का माहौल भक्तिमय नजर आएगा।
कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं। गणेशोत्सव के आगामी दिनों में शहर की गलियों से लेकर प्रमुख पंडालों  तक बप्पा की भक्ति और उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी। अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले इस उत्सव में श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना करेंगे।











#धमाका_धर्म: महाराष्ट्र समाज के फिजिकल रोड स्थित गणेश मंदिर शिवपुरी में शास्त्रोक्त पद्धति से श्री गणेश स्थापना की गई

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज के फिजिकल रोड स्थित गणेश मंदिर शिवपुरी में शास्त्रोक्त पद्धति से श्री गणेश स्थापना की गई। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी के युवा अध्यक्ष श्री हिमांशु गोहदकर न बताया कि उक्त कार्यक्रम में महाराष्ट्र समाज शिवपुरी के सभी सदस्यों महिला पुरुषों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 
श्री गोहदकर के अनुसार यह गणेशोत्सव कार्यक्रम आगामी 7 दिनों तक चलेगा जिसमें अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं  सांस्कृतिक गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दिनांक 20 सितम्बर को दोपहर में महाप्रसाद कार्यक्रम के बाद शाम को श्री गणेश विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा।











#mamakadhamakanews: बैडमिंटन और टेबल टेनिस के पाँच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। खेल प्रतिभाओं को निखारने में जुटी अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। पाँच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बैडमिंटन में चयनित खिलाड़ी
🏸 बैडमिंटन में मौली गुप्ता (Happy Days School) एवं अरनव शर्मा (St. Charles School) का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी सागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टेबल टेनिस में चयनित खिलाड़ी
टेबल टेनिस में हैप्पी डेज स्कूल के वरुण गुप्ता, शिविका पाराशर एवं जान्हवी कुशवाह का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संभाग स्तर पर भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वहीं काव्य शिवहरे एवं सिद्धि दुबे ने भी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित नहीं हो सके, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा और उनकी मेहनत ने शिवपुरी का गौरव बढ़ाया।
सभी खिलाड़ी NC Academy के बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी में खुशी का माहौल है।
खिलाड़ियों को डॉ. संदीप शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, मनीष गुप्ता, शिवा पाराशर सहित अकादमी के माधवी राठौर, अनय मित्तल, अंश गोयल, सार्थक विरमानी, आर्यन जैन, सर्वज्ञ शर्मा, पावनी शर्मा, अवनी गुप्ता, जक्ष चौकसे, शिवांश पाराशर एवं दिव्यांश बिंदल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कोच ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी इस बार चयन से चूक गए हैं, वे निराश न हों और इसी मेहनत के साथ आगे बढ़ें।











#mamakadhamakanews: लॉयंस क्लब शिवपुरी क्लासिक ने भव्यता से मनाया हिंदी दिवस

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। लॉयंस क्लब शिवपुरी क्लासिक द्वारा शिवपुरी के वैदिक सूत्र रिसोर्ट पर एक पारिवारिक पिकनिक एवं साथ ही एक गरिमामय आयोजन में हिंदी दिवस का आयोजन डॉ डी के बंसल जी के विशिष्ट अतिथि एवं शिवपुरी के जाने माने रचनाकार एवं कवि डॉ एच पी जैन जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर लॉयंस क्लब के एरिया लीडर पीएमजेफ लायन पवन जैन, आरसी लायन कपिल सहगल , जेडसी  लायन पुनीत गोयल –लायन सौरभ सांखला , शिवपुरी के विख्यात डॉ रत्नेश जैन, डॉ एस के पुराणिक ,डॉ जीडी अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे । 
हिन्दी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में नित्या शिवहरे एवं अनन्या को  पुरस्कृत किया गया । 
लॉयंस क्लब क्लासिक अध्यक्ष लायन संगीता रंगढ ने इस अवसर पर पधारे  सभी अतिथियों का स्वागत किया । 
एरिया लीडर पवन जैन ने हिंदी की उपयोगिता पर बल दिया ।मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ एच पी जैन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का हौंसला बढ़ाया एवं हिंदी के उद्भव , प्राचीनता एवं विश्व भर में इस भाषा की बोलचाल के प्रतिशत को सामने रखा । आपने अपनी समुधर वाणी में गीत –रचनाओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया । 
पिकनिक में बच्चों, बड़ों सभी ने विभिन्न खेलो, गीत संगीत एवं स्विमिंग पूल का आनंद  लिया । इंजी. शान ने अपने गायन से तो अनुज सर्राफ ने व्हिसल संगीत से सभी का मन मोह लिया । लायन घनश्याम सर्राफ द्वारा गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई।
 इस अवसर पर  चार्टर प्रेसिडेंट लायन गोपेन्द्र जैन,लायन सुधांशु भार्गव, लायन प्रिंबदा,लायन बबीता जैन , एमजेफ सुनील (मुन्नू)जैन , लायन स्वीटी जैन , लायन सोंटू शिवहरे , लायन महेश हरियाणी, लायन सुषमा पांडेय, लायन विवेक शिवहरे, लायन अरविंद गुप्ता,लायन सूरज बंसल, लायन गौरव  खंडेलवाल, लायन गजेंद्र शिवहरे , लायन आरती शर्मा उपस्थित थे!
कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक रंगढ द्वारा किया गया एवं सचिव लायन अमन चौधरी ने सभी पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । क्लब द्वारा वैदिक सूत्र रिसोर्ट का संचालन पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ करने पर श्रीमति एवं श्री ध्रुव उपमन्यु का सम्मान किया गया।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129