Responsive Ad Slot

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर में मेडिकल कॉलेज की 12 बीघा भूमि से हटाए अतिक्रमण, 100 करोड़ की सरकारी भूमि लोगों ने कब्जाई, फिर उठाई किराए पर, वसूलते थे दो लाख महीने किराया, अब बनेगा अटेंडरों का आशियाना, कैंटीन भी बनेगी, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 30 सितंबर 2026

शिवपुरी। शहर में मेडिकल कॉलेज इलाके में 12 बीघा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मंगलवार को जिला प्रशासन पुलिस और नपा टीम के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण जमीदोंज कर डाले जमीन की कीमत 100 करोड़ आंकी जा रही है। इस दौरान कुछ लोग विरोध करते दिखाई दिए जिन्हें पहले से तैयार पुलिस ने कब्जे में ले लिया। करीब 35 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। 
                    (देखिए video)
सरकारी भूमि पर कब्जा करवाकर वसूल रहे थे किराया
बता दें कि उक्त भूमि सरकारी है और उस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इन्हें पहले भी हटाया गया लेकिन ये फिर काबिज हो गए थे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो भूमि घेरकर उसे लोगों को कारोबार के लिए किराए पर जगह दे डाली थी और हर महीने किराया वसूल रहे थे। इस बार नोटिस सहित पूरे नियम का पालन कर अतिक्रमण तोड़े गए।
बनेगा अटेंडरों का आशियाना
उक्त भूमि पर अटेंडरों का आशियाना बनाया जाएगा। अभी मेडिकल कॉलेज में अटेंडरों के रुकने के लिए कोई जगह नहीं है। यहां अल्प शुल्क पर मरीज के परिजन रुक सकेंगे। 
कम शुल्क पर मिलेगा भोजन
इतना ही नहीं उक्त जगह कैंटीन नहीं बनाई जाएगी जिस पर कम खर्च में भोजन उपलब्ध हुआ करेगा। 











#धमाका_बड़ी_खबर: द ग्रेट सिंधिया ने रेल मंत्री वैष्णव को लिखा पत्र, सवाई माधोपुर से झांसी नई रेलवे लाइन को स्वीकृति देने, वंदे भारत और मेमू ट्रेन चलाने, लाइन दोहरीकरण सहित कई मांग को लेकर लिखा पत्र

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

delhi दिल्ली। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी सहित अंचल और गुना लोकसभा के साथ ग्वालियर लोकसभा के करेरा, पोहरी और श्योपुर के विकास को गति देने वाले अहम बिंदुओं को शामिल कर रेल मंत्री अश्नवी वैष्णव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सवाई माधोपुर से झांसी रेलवे लाइन को मंजूरी देने के साथ गुना शिवपुरी ट्रैक को दोहरीकरण किए जाने की मांग की है। 
आइए समझिए क्या क्या मांग की हैं 
 #ग्वालियर से मक्सी लाइन का दोहरीकरण किया जाए वर्तमान में सिंगल लाइन है, उसको डबल किया जाए।
#सवाई माधोपुर से झांसी नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण हो चुके इस मार्ग को स्वीकृति मिले जिससे शिवपुरी का माधव रिजर्व पालपुर कूनों और रणथम्भौर एक ही लाइन से जुड़े, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।
#नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए जो कि इंदौर से देहली गुना शिवपुरी होकर जाये।
#नई मेमू ट्रेन चलाई जाए गुना से ग्वालियर के बीच।
#माल गोदाम का विकास शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम का विकास किया जाए। जिससे व्यापार को गति मिले।
#व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शिवपुरी रेलवे स्टेशन इतनी भूमि पर किया जाए ताकि यात्रियों को बेहतर खानपान की सुविधा मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।
#लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा स्टेशन पर नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज एफओबी पर यात्रियों की सुविधा हेतु एसकेलेटर और लिफ्ट लगाई जाए।
#शिवपुरी विकास के द्वितीय चरण में, शिवपुरी रेलवे विकास के द्वितीय चरण को यथाशीघ्र स्वीकृति दी जाए।
#माता वैष्णो देवी कटरा हेतु नई ट्रेन इंदौर से गुना शिवपुरी होकर माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाई जाए।
#ट्रेन फेरों में वृद्धि ग्वालियर से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में फेरो को बढ़ाया जाए।
#सूबेदारगंज से सूरत चलने वाली ट्रेन के फेरों में वृद्धि की जाए।
#क्रॉसिंग स्टेशन का निर्माण लुकवासा, खजूरी और रहट को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाए।
Jyotiraditya M Scindia 
Mahaaaryman JM Scindia 
#अश्विनी 
#railway 
#shivpuri
#mamakadhamakanewsshivpuri 











#धमाका_अलर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय का आदेश, 28 सितंबर से शुरू हुआ हेलमेट चेकिंग अभियान

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। जिले में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस 10 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत माननीय उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की सड़क सुरक्षा समिति के कड़े दिशा-निर्देशों और पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर की गई है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग पॉइंट लगाए हैं। 
हेलमेट को लेकर बढ़ी सख्ती: पीछे बैठने वाले के लिए भी अनिवार्य
इस बार अभियान में नियमों को लेकर अधिक सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार:
  1. चालक और पिलियन राइडर दोनों के लिए हेलमेट: दोपहिया वाहन चलाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ पीछे बैठने वाले (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 
  2. जुर्माना और हेलमेट दोनों जरूरी: चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट नहीं मिल रहा है, उनका न सिर्फ चालान काटा जा रहा है, बल्कि उन्हें मौके पर या बाद में हेलमेट मंगवाकर दिखाने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। 
  3. सिर्फ साथ रखना काफी नहीं: कई लोग हेलमेट को गाड़ी की टंकी पर या हाथ में लटका कर चलते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को भी रोक रही है और स्पष्ट कर रही है कि हेलमेट केवल पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि सिर की सुरक्षा के लिए सही तरीके से पहनने के लिए है।
  4. अभियान के पीछे की बड़ी वजह (चौंकाने वाले आंकड़े)
    शिवपुरी में यातायात पुलिस द्वारा इस स्तर पर अभियान चलाने की मुख्य वजह जिले में तेजी से बढ़ते सड़क हादसे और उनमें होने वाली मौतें हैं। विभागीय समीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 19 महीनों में जिले में 633 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 128 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इनमें से एक बड़ी संख्या उन दोपहिया वाहन चालकों की थी जिन्होंने दुर्घटना के वक्त हेलमेट नहीं पहना था और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
  5. दंडात्मक कार्रवाई के साथ समझाइश पर भी जोर
    यातायात थाना पुलिस का कहना है कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की जेब पर जुर्माना लगाना या चालान काटना नहीं है, बल्कि उनकी कीमती जिंदगियों को बचाना है। 
    • अभियान के दौरान जिन लोगों के पास गाड़ी में हेलमेट रखा हुआ था लेकिन उन्होंने उसे पहना नहीं था, पुलिस उन्हें बिना चालान काटे सख्त समझाइश देकर और हेलमेट पहनवाकर छोड़ रही है। 
    • इसके अलावा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों, ओवरस्पीडिंग करने वालों और तीन सवारी बैठाने वाले बाइक चालकों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
    • यातायात पुलिस की अपील: पुलिस प्रशासन ने सभी शिवपुरी वासियों से अपील की है कि वे जब भी दोपहिया वाहन से घर से बाहर निकलें, स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने पीछे बैठने वाले साथी को भी हेलमेट पहनाएं। 











#धमाका_अलर्ट: रेलवे स्टेशन से सिद्धि विनायक हॉस्पिटल सर्विस रोड का होगा निर्माण, 30 सितंबर से 15 दिन रहेगी बंद, पोहरी तरफ के सभी वाहनों को रेलवे स्टेशन होकर जाने के निर्देश

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर स्थित पोहरी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के समीप साइड रोड का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन से होकर सिद्धि विनायक हॉस्पिटल जाने वाली सर्विस लेन निर्माण हेतु कल यानि 30 सितंबर से 15 दिवस यातायात के लिए बंद रहेगा। इसके चलते अब पोहरी की तरफ से बस स्टैंड आने वाले वाहन कमला हेरिटेज मार्ग का उपयोग करेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने ये चेतावनी जारी की है। जबकि शिवपुरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाने वाले वाहनों के लिए एक तरफ की सर्विस रोड पूर्वानुसार चालू रहेगी।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129