delhi दिल्ली। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी सहित अंचल और गुना लोकसभा के साथ ग्वालियर लोकसभा के करेरा, पोहरी और श्योपुर के विकास को गति देने वाले अहम बिंदुओं को शामिल कर रेल मंत्री अश्नवी वैष्णव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सवाई माधोपुर से झांसी रेलवे लाइन को मंजूरी देने के साथ गुना शिवपुरी ट्रैक को दोहरीकरण किए जाने की मांग की है।
आइए समझिए क्या क्या मांग की हैं
#ग्वालियर से मक्सी लाइन का दोहरीकरण किया जाए वर्तमान में सिंगल लाइन है, उसको डबल किया जाए।
#सवाई माधोपुर से झांसी नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण हो चुके इस मार्ग को स्वीकृति मिले जिससे शिवपुरी का माधव रिजर्व पालपुर कूनों और रणथम्भौर एक ही लाइन से जुड़े, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।
#नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए जो कि इंदौर से देहली गुना शिवपुरी होकर जाये।
#नई मेमू ट्रेन चलाई जाए गुना से ग्वालियर के बीच।
#माल गोदाम का विकास शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम का विकास किया जाए। जिससे व्यापार को गति मिले।
#व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शिवपुरी रेलवे स्टेशन इतनी भूमि पर किया जाए ताकि यात्रियों को बेहतर खानपान की सुविधा मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।
#लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा स्टेशन पर नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज एफओबी पर यात्रियों की सुविधा हेतु एसकेलेटर और लिफ्ट लगाई जाए।
#शिवपुरी विकास के द्वितीय चरण में, शिवपुरी रेलवे विकास के द्वितीय चरण को यथाशीघ्र स्वीकृति दी जाए।
#माता वैष्णो देवी कटरा हेतु नई ट्रेन इंदौर से गुना शिवपुरी होकर माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाई जाए।
#ट्रेन फेरों में वृद्धि ग्वालियर से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में फेरो को बढ़ाया जाए।
#सूबेदारगंज से सूरत चलने वाली ट्रेन के फेरों में वृद्धि की जाए।
#क्रॉसिंग स्टेशन का निर्माण लुकवासा, खजूरी और रहट को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाए।
Jyotiraditya M Scindia
Mahaaaryman JM Scindia
#अश्विनी
#railway
#shivpuri












































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com