शिवपुरी। शहर में मेडिकल कॉलेज इलाके में 12 बीघा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मंगलवार को जिला प्रशासन पुलिस और नपा टीम के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण जमीदोंज कर डाले जमीन की कीमत 100 करोड़ आंकी जा रही है। इस दौरान कुछ लोग विरोध करते दिखाई दिए जिन्हें पहले से तैयार पुलिस ने कब्जे में ले लिया। करीब 35 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। (देखिए video)
सरकारी भूमि पर कब्जा करवाकर वसूल रहे थे किराया
बता दें कि उक्त भूमि सरकारी है और उस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इन्हें पहले भी हटाया गया लेकिन ये फिर काबिज हो गए थे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो भूमि घेरकर उसे लोगों को कारोबार के लिए किराए पर जगह दे डाली थी और हर महीने किराया वसूल रहे थे। इस बार नोटिस सहित पूरे नियम का पालन कर अतिक्रमण तोड़े गए।
बनेगा अटेंडरों का आशियाना
उक्त भूमि पर अटेंडरों का आशियाना बनाया जाएगा। अभी मेडिकल कॉलेज में अटेंडरों के रुकने के लिए कोई जगह नहीं है। यहां अल्प शुल्क पर मरीज के परिजन रुक सकेंगे।
कम शुल्क पर मिलेगा भोजन












































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com