शिवपुरी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के सेवा सप्ताह अंतर्गत रीजन-21 जगन्नाथ में लायंस क्लब शिवपुरी साउथ, लायंस क्लब शिवपुरी रिसर्स एवं लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक के संयुक्त तत्वावधान में तथा बीआईएमआर हॉस्पिटल्स, ग्वालियर के सहयोग से विशाल निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप एवं अवेयरनेस टॉक का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया।
शिविर में बीआईएमआर हॉस्पिटल्स ग्वालियर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में न्यूरोसर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, हृदय रोग तथा फिजिशियन विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक शिवपुरी मा. देवेंद्र जैन, लायन सी.एस. तोमर, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-II तथा बीआईएमआर के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी गोविंद देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने शिविर का अवलोकन किया और लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन PMJF लायन पवन जैन, एरिया लीडर, लायन कपिल सहगल, रीजन चेयरपर्सन, लायन गोपिंद्र जैन, सर्विस वीक चेयरपर्सन, लायन सौरभ जैन एवं लायन पुनीत गोयल, जोन चेयरपर्सन के मार्गदर्शन में किया गया।
स्वागत भाषण PMJF लायन पवन जैन ने दिया, कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अशोक रंगड़ , लाइन गोपिंद्र जैन द्वारा किया गया।
समन्वयकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
शिविर की व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन में लायन किरण उप्पल, लायन विनिता जैन, लायन शुभम अग्रवाल, लायन कोणार्क प्रताप सिंह, लायन राजेंद्र शिवहरे, लायन सुनील जैन एवं लायन बंटी गोयल , निशा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी समन्वयकों ने चिकित्सकों, मरीजों एवं उपस्थित नागरिकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
उल्लेखनीय है कि भी BIMR अस्पताल के द्वारा ब्लड शुगर, सीबीसी, ECG, medicine की सुविधा निशुल्क प्रधान की गई
शिविर की सफलता में लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष लायन रवि पोद्दार, सचिव लायन सुनील बिसानी, कोषाध्यक्ष लायन अर्पित बंसल; लायंस क्लब शिवपुरी राइजर के अध्यक्ष लायन सी.ए. अखिल गोयल, सचिव लायन एर. शांतनु जैन, कोषाध्यक्ष लायन सी.ए. सेतु अग्रवाल तथा लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक की अध्यक्ष लायन संगीता रंगड़, सचिव लायन अमन चौधरी, कोषाध्यक्ष लायन महेश हरियानी सहित क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
निशा गुप्ता , रवींद्र गोयल, गिरीश जैन, प्रवीण गुप्ता, प्रवीण जैन, पवन शर्मा, दीपक गुप्ता, संजीव जैन, हेमंत नागपाल, मुकेश शुक्ला, महेश गुप्ता, एबिट गुप्ता, आलोक गुप्ता पारस जैन आषीश मित्तल मात् शक्ति में मीरा गोयल, नीलम बीसानी, डॉली बंसल, ऋतु गोयल, आरती शर्मा, आरती शुक्ला, सूरेखा महेश्वरी, प्रीति अग्रवाल, नीतू गुप्ता, वर्षा जैन, कुसुम ओझा, सोनिका मित्तल, कविता गुप्ता,
सूरज बंसल, राघव राठी, सौरभ बिंदल, कोणार्क प्रताप सिंह, शुभम अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, मोहित बिंदल, प्रशांत गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनुज गोयल, प्रांशुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, भरत अग्रवाल लायन संजीव ढींगरा,लायन शिवम अग्रवाल, लायन राजकुमार शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल, आरती शर्मा,लायन अरविंद गुप्ता मौजूद रहे


















































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com