Responsive Ad Slot

#धमाका_अच्छी_खबर: 5 हजार मीटर पैदल दौड़ में राजस्थान के कुलदीप को स्वर्ण पदक, 800 मीटर दौड़ में यूपी के समीर अव्वल

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 15 नवंबर 2026

* प्रतियोगिता का समापन सोमवार को,आवर आल चैंपियन को मिलेगी ट्राफी 
शिवपुरी। शिवपुरी में जारी 70वीं  राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  बालक वर्ग के कई खिताबी मुकाबले रविवार को आयोजित हुए। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण मैदान में लगे विशाल स्क्रीन के अलावा यूट्यूब पर भी किया जा रहा है। रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन व स्कूल गैम फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतियोगिता के लिए नियुक्त आब्जर्वर डीके सिंह की निगरानी में हीट राऊंड सहित फाइनल मुकाबले आयोजित हुए।5000 मीटर पैदल दौड़ का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। मुकाबले में राजस्थान के कुलदीप ख्यालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 मिनट 43.48 सेकंड में पहुंचकर प्रथम स्थान हासिल किया । जबकि दिल्ली के आदित्य दांगी ने 21 मिनट 45.49 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं राजस्थान के ही तनुराज यादव ने 21 मिनट 56.19 सेकंड के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे सहित विभिन्न समितियों में शामिल यादवेन्द्र चौधरी,अजय बाथम, राजेश कम्ठान,अशोक चौधरी,बीईओ रामकृष्ण रघुवंशी, प्रचार प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा,नीरज सरैया, शिवनाथ सिंह वैस, संस्कार मिश्रा, स्नेह रघुवंशी, गयादीन तरेटिया,दीपक मांझी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मालावरिया, मनोज शर्मा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार की दोपहर होगा जहां आवर आल अव्वल आने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
800 मीटर में यूपी के समीर को मिला सोना 
प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि  800 मीटर दौड़ का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। उत्तर प्रदेश के मोहम्मद समीर खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 मिनट 55.41 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं झारखंड के सुभाष उरांव ने 1 मिनट 55.85 सेकंड का समय लेकर रजत पदक हासिल किया।स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं के बीच महज 0.44 सेकंड का अंतर रहा।  जबकि सीबीएसई के दीपांशु यादव ने 1 मिनट 57.37 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता।बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ के फाइनल में कुल 12 धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
22.05 सैकंड में 200 मीटर दौड़कर तमिलनाडु के सर्वेश अव्वल
कोच अजय बाथम ने बताया कि 200 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के के. सर्वेश देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 22.05 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पंजाब के हार्दिक बावा ने 22.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली के राहुल राज महतो ने 22.52 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।
बाधा दौड़ सेमीफाइनल में आठ धावक हुए क्वालिफाई 
रविवार को 400 मीटर हर्डल (बाधा दौड़) सेमीफाइनल में तीन हीट राऊंड आयोजित हुए जिनमें कुल 24 धावक शामिल हुए तीनो राऊंड में से 8 धावक क्वालिफाई हुए हैं।
प्रतियोगिता की हीट-2 में गुजरात के मोडी आर्यन अल्ताब ने 55.19 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु के पविन कुमार एस. 55.33 सेकंड के साथ दूसरे और हरियाणा के हर्ष 55.85 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड के अभिषेक ने 56.31 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया।
वहीं, हीट-1 में तमिलनाडु के निखिल धरशन आर. ने 55.50 सेकंड के साथ पहला और पश्चिम बंगाल के सात्विक प्रमाणिक ने 56.49 सेकंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। हीट-3 में केरल के आर्चित एस. नायर 55.43 सेकंड के साथ पहले तथा उत्तराखंड के तरुण आर्य 57.49 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 
तमिलनाडु के सर्वेश अव्वल
कोच अजय बाथम ने बताया कि 200 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के के. सर्वेश देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 22.05 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पंजाब के हार्दिक बावा ने 22.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली के राहुल राज महतो ने 22.52 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में एमपी को देव ने दिलाया पहला गोल्ड
प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश का प्रदर्शन अब तक अपेक्षित नहीं रहा है लेकिन रविवार को एमपी के खाते में पहला गोल्ड मेडल आया है। मध्य प्रदेश के देव शर्मा ने त्रिकूद में 14.94 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।जबकि 14.63 मीटरी के साथ सीआईएससीई के आरव खेरा दूसरे व 14.55 मीटर के साथ तमिलनाडु के मुकेश तीसरे स्थान पर रहे।











#धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने अपने ग्रेट दादा माधो महाराज जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ग्रेट दादा माधो महाराज जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कैलाशवासी माधो महाराज सिंधिया समारोह समिति शिवपुरी द्वारा लगातार आयोजित किए जाने वाले समारोह के 50 वीं जयंती समारोह में नगर को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर चौमुखी विकास करने वाले कैलाशवासी माधव महाराज प्रथम की 150वीं जयंती पर सिंधिया परिवार के मुखिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के मुख्य अतिथि में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने अपने ग्रेट ग्रैंडफादर (बडे दादा)माधौ महाराज प्रथम को माल्यार्पण, तिलक, पूजा, आरती कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का समिति के अध्यक्ष -रामकृष्ण मित्तल मुन्ना, संयोजक- मोहन "मधुर" ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष- राहुल गर्ग ,सचिव -वासुदेव राठौर ने शौल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।          कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रांत अध्यक्ष कैलाश मित्तल जौरा वालों का भी समिति द्वारा शौल एवं माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया । शिवपुरी में आयोजित समिति द्वारा आयोजित इस 50 वीं जयंती (गोल्डन जुबली) समारोह में मुख्य अतिथि सिंधिया द्वारा अपने बडे दादा के अनक्षुए स्मरण याद करते हुए सुनाएं।आधुनिक ग्वालियर -चंबल और मध्य भारत के विकास को नई दिशा देने वाले मेरे पूज्य पूर्वज महाराजा माधोराव सिंधिया प्रथम जी की 150वीं जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की सहायता की, मध्य भारत के अनेक शहरों के आधुनिकीकरण की नींव रखी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दिखाए जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।
समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना भैया ने अपने उद्बोधन में समिति के बारे में विस्तृत अनुभव सुनाएं। समिति के संरक्षक -मोहन "मधुर "द्वारा दूर दृष्टि वाले कुशल शासक कै.माधौ महाराज सिंधिया प्रथम के जीवन परिचय पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया समारोह में विशेष रूप से विधायक  देवेंद्र जैन, विधायक महेंद्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा,पूर्व राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, सुरेश राठखेड़ा, सिद्धार्थ लड़ा, हरवीर सिंह रघुवंशी, एडवोकेट जितेंद्र गोयल, शिल्पी राठौर ,डिम्पल सोनी, अमित वर्मा,सतीश अग्रवाल, विष्णु सोनी,राजेंद्र शर्मा, सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











#धमाका_न्यूज: यूपी के अरमान ने लगाई 7.18 मीटर लंबी छलांग, मिला गोल्ड

कोई टिप्पणी नहीं
* डिस्कस थ्रो में तमिलनाडु के विकास के अव्वल, तो पोल बॉल्ट और रिले रेस का  गोल्ड भी उत्तर प्रदेश के खाते में
शिवपुरी। शिवपुरी में जारी 70 वी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब लगातार खिताबी मुकाबलों की ओर बढ़ रही है। शनिवार को लांग जम्प, 400 मीटर रिले रेस, पोल बॉल्ट सहित डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें से डिस्कस थ्रो को छोड़कर शेष तीनों में उत्तरप्रदेश के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। उन्होंने इन तीनों में सोना जीतकर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव खुद मैदान पर पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ आयोजित हो रही प्रतिस्पर्धाओं के मुकाबले भी देखे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, नेशनल कोच यादवेन्द्र चौधरी, अजय बाथम, बसंत शर्मा, अनिल मालावरिया, सदाशिव भार्गव, अशोक चौधरी, शिवनाथ सिंह बैस, संस्कार मिश्रा, दीपक मांझी, प्रचार-प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया, राजीव भार्गव आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। शनिवार को लंबी कूद के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें उत्तर प्रदेश के अरमान खान ने 7.18 मीटर छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता जबकि झारखंड के कमलेश ओरान 6.98 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सीआईएससीई के पीसिद्धार्थ 6.95 मीटर  लंबी कूद लगाकर तीसरे पायदान पर रहे। 
पोल बोल्ट, 400 मीटर रिले में भी यूपी को सोना
शनिवार को 400 मीटर रिले रेस सहित पोल बॉल्ट का भी फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। प्रचार प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि इन दोनों प्रतिस्पर्धाओं में भी यूपी के खिलाडिय़ों ने सोना अपने नाम किया। रिले रेस में यूपी के शौर्यवीर सिंह, अर्णव सिंह, मयंक बहादुर व मोहम्मद समीर खान की टीम ने 3 मिनट व 16.34 सेकेण्ड में दूरी तय कर गोल्ड जीता जबकि 3 मिनट एवं 16.71 सेकेण्ड के साथ तमिलनाडु दूसरे  तथा 3 मिनट एवं 19.01 सेकेण्ड के साथ केरल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इधर पोल बॉल्ट में भी यूपी का ही दबदबा रहा। यूपी के रितिक सिंह ने पोल के सहारे 4 मीटर उछलकर गोल्ड जीता जबकि पंजाब के प्रेमपाल 3.90 मीटर के साथ दूसरे तो उत्तर प्रदेश के ही सागर यादव 3.80 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
डिसकस थ्रो में तमिलनाडु सिरमोर, यूपी को सिल्वर
कोच एवं खेल शिक्षक अजय बाथम ने बताया कि डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के विकास के ने 52.24 मीटर डिस्क फेंककर गोल्ड मेडल जीता जीता जबकि उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हमजा 50.64 मीटर के साथ सिल्वर के हकदार बने। तीसरे पायदान पर भी तमिलनाडु का कब्जा रहा यहां के थारानेश  ने 49.95 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। शनिवार को ट्रिपल जंप के प्रिलिम्स मुकाबले भी आयोजित हुए जिसमें 12 खिलाडिय़ों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें तमिलनाडु के मुकेश सीआईएससीई के आरव खेरा व मप्र के देव शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
अतिथियों ने पहनाए मेडल, उछाल पर उत्साह
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले मुकाबलों में अव्वल आने वाले खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा मेडल भी प्रदान किए जा रहे हैं। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू, केपी परमार,विपुल जैमिनी,जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों को पोडियम पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए मेडल प्रदान किए। इस दौरान विजेता खिलाडिय़ों और उनके कोच व टीम के अन्य सदस्यों का उत्साह जबर्दस्त उछाल पर था। अतिथियों ने कहा कि शिवपुरी की धरा पर राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन सौभाग्य की बात है।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129