Responsive Ad Slot

Latest

latest

पीएम मोदी आज 6 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने  जानकारी दी है। लोगों से जुड़ने के लिए भी कहा है। प्रधानमंत्री आज के संबोधन में क्‍या कहने वाले हैं, ये कहा नही जा सकता। इधर लोग सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के अनुमान लगाने लगे हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।"
बता दे, कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर प्रधानमंत्री कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। वह अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी कोरोना को लेकर देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह देते रहे हैं। हालांकि आज मन की कौंन सी बात कहेंगे ये तो शाम 6 बजे ही पता चल सकेगा।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रतिक्रिया
मोदी के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट आया है। यही वजह है, की ट्विटर पर प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। लोग कह रहे हैं, कि प्रधानमंत्री आज क्‍या बोलेंगे। कुछ लोगो ने नोटबंदी की याद करते हुए लिखा है, कि 'बस इतना बता दें कि 500 के नोट या 2,000 वाले।' समय को लेकर भी बात हो रही है। लिखा है, कि शुक्र है, शाम 6 बजे कहा, रात 8 बजे नहीं। आपको याद होगा कि मोदी ने रात 8 बजे ही नोटबंदी की घोषणा की थी। तभी से उनके राष्ट्रीय संदेश को खास माना जाता रहा है।
( Hide )
  1. आप सभी का साथ, विश्वास, मार्गदर्शन हमे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। विपिन शुक्ला मामा

    जवाब देंहटाएं

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129