गुजरात। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (92) का गुरुवार को निधन हो गया है। अहमदाबाद के स्टर्लिंग अस्पताल के डॉ. अक्षय किलेदार ने पुष्टि की। हार्ट अटैक के चलते उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। सुबह 11.55 पर उनका निधन हो गया।
केशुभाई को कुछ समय पहले कोरोना भी हुआ था, लेकिन रिकवर हो गए थे। वे 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। 30 सितंबर को ही सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष चुने गए थे।
दोनों बार मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। 2001 में उनकी जगह नरेंद्र मोदी सीएम बने थे। मोदी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु भी मानते रहे। पीएम बनने पर उन्होंने कहा था कि गुजरात की असल कमान केशुभाई के हाथ में ही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें