Responsive Ad Slot

Latest

latest

# रोको टोको अभियान का आज से आगाज, संभाग भर में इसी नाम से चलेगा कोरोना को लेकर अभियान

मंगलवार, 24 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कोरोना से बचाव के लिए शुरू किया जा रहा # रोको टोको अभियान मंगलवार यानी आज शाम से शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल की पहल पर यह अभियान जिले में आज शाम से शुरू हो जाएगा। 
मिष्ठान विक्रेता प्रेम स्वीट्स के संचालक राजेश जैन राजू ने बताया कि सबसे पहले इस क्रम में मिठाई, फ़ास्ट फूड और रेस्टोरेंट व्यापारी संघ मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत माधव चौक से करने जा रहे हैं। जिसमें सिर्फ उन्हीं के व्यवसाय से सम्बद्ध व्यवसायी ही शामिल हो सकेंगे। जिसके बाद कल बुधवार को पोहरी के मणिखेड़ा गांव में ग्रामीणों को कोरोनावायरस से बचाव में मास्क के उपयोग से लेकर सैनिटाइज, सुरक्षित दूरी के बारे में अवगत कराया जाएगा। बता दें कि 

 कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इसे जन अभियान बनाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लोगों से चर्चा की थी जिसके बाद व्यापारियों से मिले सुझाव के क्रम में इस अभियान को # रोको टोको अभियान नाम दिया गया है। अब संभाग भर में यह अभियान हेश टैग रोको टोको नाम से शुरू होने जा रहा है। जिसमें लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। धीरे-धीरे इस अभियान को नगर के विभिन्न वार्ड, शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर व्यापारियों सहित लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इसको जोड़ा जाएगा। लोग इसके लिए आगे आने लगे हैं। बीते रोज स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में नगर के जानेमाने व्यवसाई और संगठन के प्रमुख तरुण अग्रवाल ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से कलक्टर के आह्वान पर खुद आगे आते हुए अपनी टीम के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजार में आम जनता के बीच 5000 मास्क का वितरण कर लोगो को जागरूक किया है। कुल मिलाकर अब जनता भी खुलकर सामने आने लगी है और कलेक्टर अक्षय सिंह इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी को अपने जीवन की रक्षा के लिए खुद पहल करनी होगी और इसके लिए जिला प्रशासन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा हुआ है। लोग जागृत होंगे तो कोरोना से लड़ाई बेहतर ढंग से लड़ी जा सकेगी और लोगों के जीवन को भी बचाया जा सकेगा। 

एसपी राजेश चन्देल जिन्होंने कोरोना के आरंभ से लड़ाई फ्रंट फुट पर रहकर लड़ी और अपनी मिलनसार शैली से लोगों के दिल में जगह बनाई वे भी इस अभियान की सफलता को लेकर एक बार फिर जुट गए हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना की लड़ाई में मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी रखने, आवश्यक होने पर ही बाजार आने की अपील की।

( Hide )

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129