Responsive Ad Slot

Latest

latest

महिलाओं पर हिंसा रोकने प्रतिबद्ध शिवपुरी पुलिस

बुधवार, 25 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

- शिवपुरी पुलिस ने महिलाओं पर होने वाली हिंसा के उन्मूलन को लेेेकर किया कार्यक्रम
शिवपुरी। महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये प्रतिवर्ष 25 नवंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए कार्यक्रम किया।
शिवपुरी पुलिस द्वारा पोस्टर चार्ट, संदेश चित्रों के माध्यम से इन मुद्दों पर रोकथाम संदेश दिए गये। तथा थाना स्तर पर बच्चों को आमंत्रित कर पोस्टर बनाए गए तथा अपराधों के उन्मूलन हेतु सामूहिक चर्चा की गई। मौजूदा कानूनी प्रावधानों जैसे- घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 आदि कानूनों की जानकारी भी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129