Responsive Ad Slot

Latest

latest

बारदाना न होने का बहाना कर नहीं खरीद रहे धान

बुधवार, 25 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
- शिवपुरी में व्यापारी किसानों के साथ छल करने के फेर में
शिवपुरी। जिले के नरवर और करैरा  धान की प्रचुर पैदावार के लिए पहचान रखते हैं। सिंचाई की पर्याप्त सुविधा के चलते इस बार भी सुंगधा धान की उत्तम और अच्छी फसल आई है। किसान धान मंडी भी बेचने के लिए ला रहे हैं, लेकिन व्यापारी बारदाना नहीं होने का बहाना कर धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। दरसअल व्यापारी  औने-पौने दाम पर किसान से धान खरीदने के लिये ऐसा कर रहे हैं। नतीजे में किसानों को धान बेचने 5 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बीते दिनों पारागड़ सोसायटी पर आए किसानों ने ये बात कही थी। बता दे कि
 पहले इस क्षेत्र में सुंगधा धान बौने की अनुमति नहीं थी लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने इस धान को बोने की अनुमति मार्च अप्रैल में मुख्यमंत्री बनने के साथ ही दे दी थी नतीजे में अच्छे किस्म की इस धान की बम्पर पैदावार हुई है। मंडी में भी किसान ट्रैक्टर ट्रॉली व बैलगाड़ियों से बड़ी संख्या धान बेचने ला रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। व्यापारी बहाना बना रहे हैं कि उचित बारदाना नहीं होने के कारण धान नहीं खरीद रहे हैं। दरअसल व्यापारियों के पास 40 किलो अनाज के कट्टे हैं। जिनमें अनाज तो 40 किलो आ जाता है, किन्तु धान 30-32 किलो ही आती है। जबकि व्यापारी 40 किलो धान आ जाने का बारदाना चाहते हैं। यह हाल तब है जबकि आजकल ग्वालियर और इंदौर के बाजार में सभी तरह का बारदाना उपलब्ध है, लेकिन व्यापारी किसान को ठगने के लिए जानबूझकर बारदाना मंगा नहीं रहे हैं। किसान इस स्थिति की जानकारी कृषि उपज मंडी नरवर और करैरा के प्रशासन को दे चुके हैं, परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। अब किसानों को इस समस्या के समाधान की उम्मीद कलेक्टर अक्षयकुमार सिंह से है की वे निश्चित ही समस्या का निदान निकालेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129